समानता अभियान शुरू: घोड़ी पर बैठने से दलित दूल्हों को नहीं रोक सकेंगे दबंग, पुलिस ने ऐसे गांवों की लिस्ट की तैयार
पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए केशवरायपाटन क्षेत्र के चढ़ी गांव में दलित परिवार के दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, कलेक्टर और एसपी भी शामिल हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में अब कोई भी दबंग दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से नहीं रोक सकेगा। बारातियों के साथ मारपीट करने या फिर बेंड नहीं बजाने देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। इसके लिए पुलिस ने ऑपरेशन समानता अभियान की शुरुआत की है। लोगों को सख्त संदेश देने के लिए केशवरायपाटन क्षेत्र के चढ़ी गांव में दलित परिवार के दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाल गई। इसमें कलेक्टर रेणु जयपाल, एसपी जय यादव भी शामिल हुए, उन्होंने उन्होंने बरातियों पर पुष्प वर्षा भी की। शादी समारोह के दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।
पुलिस नहीं होने देगी इस तरह की घटनाएं
एसपी जय यादव ने बताया कि दलित वर्ग के दूल्हों को घोड़ी पर नहीं बैठने देने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिले में ऑपरेशन समानता अभियान की शुरुआत की गई है। सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे गांवों की सूची बनाई गई है जहां इस की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि गांव के दलित परिवार में होने वाले विवाह समारोह की जानकारी बीट कांस्टेबल पहले से ही जिला मुख्यालय के साथ संबंधित थाने में देंगे। पुलिस किसी भी कीमत पर इस तरह की घटनाएं नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अब पुराने विचारों को बदलने का समय आ गया है। सभी सामान है और सभी को समानता से जीने का अधिकार भी है।
इन गांव में होगा समिति का गठन
सदर थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा, संगवदा, सरस्वती का खेड़ा, गांधी ग्राम, थाना डाबी में मेराजपुरा, लांबाखोह, गुर्जरों की थडी, नमाना में भैरूपुरा, बरड, साकरदा, बावड़ी खेड़ा, सिंगता, गरनारा, पाटन में मायजा, जलोदा, चिड़ावा, गमच, सुनगर, तालेड़ा में लक्ष्मीपुरा, सीतापुरा, खेरोली, कापरेन में डोलर, बोरदामल, हांडी खेडा, रोटेदा, लाखेरी में बड़खेडा, जाडला, दई खेड़ा में अजंता, कोटड़ी दई खेड़ा, बगली लबान, इंदरगढ़ में गुढ़ा, बाबई, बलवन, चांदनाखुर्द, मोहनपुरा, गेंडोली में कुआं गांव, सामरबा, झालीजी का बराना, अजेता, जेथल, नैनवा में लक्ष्मीपुरा, ताकला, जजावर, सिसोला, बामन गांव, दई में तवर का झोपड़ा, कालामाल, फतहपुरा, हापोलाई, जैतपुर, बांसी, करवर में खेड़ी, खजूरी, अरनेठा, बटावदी, माणी, हिंडोली में बोरखेड़ा, पायरा, चतरगंज, बरवास, सहपुरिया, खटाना की झोपड़ियां, बसोली में रामी की झोपड़ियां, नारायणपुर, छोरडा, तुरकडी, दबलाना में रेण, रानीपुरा, मैंडी, डाबेटा, धाबाइयो का नया गांव आकोदा आदि गांवों में समानता समिति का गठन किया जाएगा।