फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cylinder burst while filling gas in balloon Kota Rajasthan

Rajasthan: गुब्बारे में गैस भरते समय फटा सिलेंडर, कोहनी से अलग हो गया व्यक्ति का हाथ, 10 फीट दूर गिरा

Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 31 Dec 2022 07:48 PM IST
सार

धमाका इतना तेज था की आसपास के मकानों की दिवारे थर्रा उठी। घायल हुए हंसराज (50 ) का हाथ कोहनी से अलग हो गया। उसके टुकड़े करीब 10 फीट दूर तक बिखर गए। लहूलुहान हंसराज घटनास्थल पर ही पड़ा तड़प रहा था। परिजनों और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Cylinder burst while filling gas in balloon Kota Rajasthan
हंसराज के साथ पहले भी हो चुका है हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर के छावनी क्षेत्र में गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर के फटने से एक अधेड़ गंभीर घायल हो गया। उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धमाका इतना तेज था की आसपास के मकानों की दिवारे थर्रा उठी। घायल हुए हंसराज (50 ) का हाथ कोहनी से अलग हो गया। उसके टुकड़े करीब 10 फीट दूर तक बिखर गए। लहूलुहान हंसराज घटनास्थल पर ही पड़ा तड़प रहा था। धमाके की आवाज सुनकर मौके पर आए परिजनों और पड़ोसियों ने उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हंसराज अपने परिवार के साथ छावनी क्षेत्र के रामचंद्रपुरा में सुमन बाल भारती स्कूल के पास रहता है। वह दिन में गुब्बारों में हवा भर कर तैयार करता है और शाम को पत्नी के साथ गुब्बारे बेचने का काम करता है। इनका बेटा इस काम में माता-पिता का हाथ बंटाता है। हंसराज के साथ ये पहला हादसा नही है। करीब आठ साल पहले भी गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर अचानक से फट गया था। तब भी हंसराज गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके आंख के नीचे चोट आई थी।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि हंसराज रोज की तरह ही शनिवार सुबह गुब्बारों में हवा भर रहा था। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ। लोगों को कुछ समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है? कुछ देर बाद उन्होंने देखा तो हंसराज लहूलुहान हालत में जमीन पर गिरा पड़ा था। उसका हाथ कई टुकड़ों में करीब दस फीट दूर तक बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन और पड़ोसी दौड़कर उसके पास पहुंचे। आनन-फानन में हंसराज को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली। गुमानपुरा थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed