फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cyclone Biparjoy Heavy rain in Barmer waterfalls started flowing from the hills of Chauhtan

Cyclone Biparjoy: बाड़मेर में तेज बारिश, चौहटन की पहाड़ियों से बहने लगे झरने, निचली बस्तियों में जलभराव का खतरा

Fri, 16 Jun 2023 04:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Jun 2023 04:00 PM IST
सार

बाड़मेर में गुरुवार रात से हो रही बारिश ने शुक्रवार को विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे चौहटन की पहाड़ियों से झरने बहने भी शुरू हो गए हैं। तेज बारिश से चौहटन उपखंड क्षेत्र की निचली बस्तियों में जलभराव होने की संभावना बढ़ गई है। प्रशासन की टीमें गांव से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रही है।

विज्ञापन
Cyclone Biparjoy Heavy rain in Barmer waterfalls started flowing from the hills of Chauhtan
चौहटन की पहाड़ियों से बहने लगे झरने। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिपरजॉय तूफान के असर से बाड़मेर में मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने जलभराव वाले गांवों को खाली करवाना शुरू कर दिया है। लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जा रहा है। 

विज्ञापन


बाड़मेर जिला कलेक्टर अरुण कुमार और पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद भी ग्रामीण इलाकों के हालात जानने के लिए चौहटन पहुंचे हैं।  तूफान के संभावित खतरे को देखते हुए शेरवा उपखंड क्षेत्र के बांका शहर के आसपास के 3 गांवों के लोगों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया गया है। 
विज्ञापन


वहीं, गुजरात के कच्छ के रण से सटे बाड़मेर के तारीसरा गांव के 25 परिवार और गिड़ा के 15 परिवारों को सरकारी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन ने लोगों के खाने पीने की व्यवस्था की है। चौहटन उपखंड क्षेत्र के गुमाने का तला गांव में 50 परिवारों को भी प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया है। इसी तरह सेड़वा उपखंड क्षेत्र के 92 परिवारों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। एसडीआरएफ सहित अन्य टीमें लगातार लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहटन की पहाड़ियों से झरने बहने शुरू
बाड़मेर में गुरुवार रात से ही बारिश शुरू हो गई थी। जिससे आज जल जमाव शुरू हो गया। अब चौहटन की पहाड़ियों से झरने भी बहने शुरू हो गए हैं। जिसके चौहटन उपखंड क्षेत्र की निचली बस्तियों में जलभराव होने की संभावना बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed