फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Cyber thug arrested with 5 ATM machines in Dausa 3.5 lakh recovered

Rajasthan: दौसा में 5 ATM कार्ड के साथ साइबर ठग गिरफ्तार, 3.5 लाख बरामद, लोगों को हनीट्रैप में भी फंसाते थे

Sun, 16 Apr 2023 07:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Apr 2023 07:16 PM IST
सार

दौसा जिले के बांदीकुई थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई के चलते 3.5 लाख रूपए की ट्रांजैक्शन राशि और 5 एटीएम कार्ड सहित एक साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Cyber thug arrested with 5 ATM machines in Dausa 3.5 lakh recovered
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गिरफ्तार साइबर ठग अनपढ़ और बेरोजगार लोगों को निशाना बनाते हुए सबसे पहले उनके नाम से सिम जारी करवाते थे, फिर उस नंबर पर व्हाट्सएप चालू करते थे। उसके बाद उस नंबर से ही विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा कर एटीएम कार्ड भी जारी करवा लेते थे। खाता खुलवाने के बाद उनमें लेनदेन खुद ही ऑपरेट करते थे।

विज्ञापन


हनीट्रैप करके भी ऐंठते थे मोटी रकम 
ये ठग व्हाट्सएप पर महिला की फोटो की डीपी लगा कर लोगों को हाय हेलो का मैसेज भेजते थे और ट्रूकॉलर पर नाम भी लड़की का ही आता था फिर धीरे-धीरे चैट करते हुए वीडियो कॉलिंग कर अश्लील प्रदर्शन भी करते थे। इसके बाद सामने वाले को उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने के नाम पर मोटी राशि की डिमांड करते थे जिस पर लोग अपनी इज्जत बचाने के चक्कर में डरते हुए साइबर ठगों को मांगी हुई राशि देने को तैयार हो जाते थे इस तरह से आदमी ठगी का शिकार हो जाता था।
विज्ञापन


दौसा जिले के मंडावर का रहने वाला है अभियुक्त
पुलिस ने जिस साइबर ठग को गिरफ्तार किया, वह पूरण सिंह मीणा पुत्र धर्म सिंह मीणा उम्र 23 वर्ष निवासी गढ़ हिम्मत सिंह थाना मंडावर जिला दौसा का रहने वाला है। वह अब तक कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दौसा पुलिस अधीक्षक क्या कहते हैं ?
दौसा पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर से महानिदेशक पुलिस और अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा से मिले दिशा निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए राजस्थान में सक्रिय अपराधियों को पूर्ण रूप से निष्क्रिय करने के अभियान के तहत इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

बांदीकुई थाना अधिकारी क्या कहते हैं?
बांदीकुई थाना अधिकारी नरेश  शर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान बैंक एटीएम के पास सुनियोजित तरीके से निगरानी  करते हुए रात्रि 12 बजे के लगभग सिकंदरा रोड स्थित एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सामने एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से खड़ा दिखाई दिया। पुलिस कार्रवाई करती उससे पहले ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

आरोपी पकड़ में आने के बाद करता रहा गुमराह
पुलिस के अनुसार पहले तो आरोपी ने अपना नाम पता ही गलत बताकर गुमराह करने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने सख्ती दिखाई तो पूरण सिंह मीणा के पास से 5 अलग-अलग नामों के एटीएम कार्ड , एक आईफोन , भीम यूपीआई क्यू आर कोड स्कैनर के साथ 3.5 लाख रूपए नकदी भी मिलना बताया। 

 
पुलिस को है आरोपी से और खुलासे की उम्मीद
अपराधी पूरण सिंह के पुलिस की पकड़ में आने के बाद अब दौसा पुलिस के हौसले बढ़ गए हैं जिसके चलते आरोपी से पूछताछ के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed