{"_id":"64e1f83073cedfcbf4065027","slug":"cwc-member-sachin-pilot-says-we-will-strengthen-party-ideology-take-it-to-people-forcefully-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीडब्ल्यूसी में शामिल होने के बाद पायलट बोले- पार्टी की परंपराओं, नीति और विचारधारा को मजबूत करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीडब्ल्यूसी में शामिल होने के बाद पायलट बोले- पार्टी की परंपराओं, नीति और विचारधारा को मजबूत करेंगे
Sun, 20 Aug 2023 04:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:55 PM IST
सार
कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
सचिन पायलट
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाए जाने के बाद कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया से बात की। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि वे पार्टी की विचारधारा को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन
पायलट ने कहा- मुझे कांग्रेस कार्य समिति का सदस्य बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त करता हूं। हम कांग्रेस की परंपराओं, नीति और विचारधारा को मजबूत करेंगे और इसे और अधिक मजबूती से लोगों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) का सदस्य बनाए जाने पर मैं आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी, CPP चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी का आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन विज्ञापन
हम सभी कांग्रेस की रीति-नीति व विचारधारा को सशक्त करते हुए उसे और अधिक… https://t.co/LjK7N8WF4s— Sachin Pilot (@SachinPilot) August 20, 2023
दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पार्टी के शीर्ष निर्णय लेने वाली कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का पुनर्गठन किया। इस समिति में 39 सामान्य सदस्य हैं, इसमें 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य हैं। जिनमें कुछ राज्य प्रभारी और 13 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। जिनमें युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष और सेवादल पदेन सदस्य के रूप में शामिल किए गए हैं।