फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Curfew in some areas of Jaipur mobile and Internet facility not available

जयपुर में दो पक्षों के बीच टकराव के बाद धारा 144 लागू, मोबाइल-इंटरनेट सेवाएं बंद

Wed, 14 Aug 2019 01:56 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Prachi Priyam Updated Wed, 14 Aug 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
Curfew in some areas of Jaipur mobile and Internet facility not available
जयपुर में कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : amar ujala

राजस्थान की राजधानी जयपुर के कुछ इलाकों में दो पक्षों के बीच हुए टकराव और उपद्रव को देखते हुए सख्त कदम उठाए गए हैं। सुरक्षा कारणों से राज्य के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिनों के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इन इलाकों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा पहले से ही बंद है। पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन को देखते हुए सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम भी किए हैं।

विज्ञापन


राजस्थान के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को संवाददाताओं को बताया कि तनाव और उपद्रव प्रभावित इलाकों में जरूरी एहतियाती कदम उठाते हुए अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। पुलिस अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दस थाना क्षेत्रों में लगाए गए धारा 144 की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले तीन दिनों में उपद्रव की घटनाओं के सिलसिले में पांच मामले दर्ज किए गए हैं और अब तक कुल 15 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। अन्य शरारती तत्वों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानिदेशक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। सभी त्योहारों और राष्ट्रीय पर्वों पर पुलिस विशेष इंतजाम करती है। मौजूदा हालात को देखते हुए इस बार नियमित बंदोबस्त के अलावा और भी कई उपाय किए गए हैं। इसके साथ ही सिंह ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।

गौरतलब है कि जयपुर के गलता गेट ईदगाह सहित कुछ इलाकों में सोमवार रात दो पक्षों में तनाव और पत्थरबाजी की घटनाएं हुई थीं। मंगलवार को दिन में हालात सामान्य रहे, लेकिन रात में शहर के गंगापोल इलाके में फिर तनाव बढ़ गया। पथराव की घटना के बाद चारदीवारी और आसपास के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिन के लिए धारा 144 लगा दी गयी। इन थाना क्षेत्रों में मोबाइल और इंटरनेट सेवा सोमवार रात से ही बंद है। 


पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने के कई मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले कुछ लोगों को भी चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed