फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CRPF Jawan Shot Himself In Jodhpur Two videos of Naresh Jat viral before suicide

Rajasthan: खुद को गोली मारने वाले जवान नरेश के दो वीडियो सामने आए, बताया रायफल उठाने का कारण, पढ़ें क्या कहा?

Tue, 12 Jul 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 12 Jul 2022 07:44 PM IST
सार

वीडियो में नरेश कह रहा है कि छोटा कर्मचारी होने के कारण उसकी उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। मुझ पर राइफल कॉक करने का आरोप लगाया गया था, जबकि मैंने ऐसा नहीं किया। 

विज्ञापन
CRPF Jawan Shot Himself In Jodhpur Two videos of Naresh Jat viral before suicide
जवान नरेश जाट ने वीडियाे में अधिकारियों पर भी लगाए आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर के ट्रेनिंग कैंप में सोमवार को पत्नी और बेटी को 18 घंटे बंधक बनाकर फायरिंग करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने खुद को गोली मार ली थी। मंगलवार को इस मामले में दो वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में जवान नरेश जाट ने बताया कि वह ऐसा क्यों कर रहा था? वीडियों में उसने सीआरपीएफ के कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 

विज्ञापन


वीडियो में जवान नरेश कह रहा है कि वह संतरी की पोस्ट पर है, छोटा कर्मचारी होने के कारण उसकी उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। अधिकारी परेशान कर रहे थे। उस पर राइफल कॉक करने का आरोप लगाया गया है, जो गलत है।  
विज्ञापन


पढ़ें वीडियों में नरेश ने क्या कहा...
साहब नमस्कार, 1-9-2019 को आरटीसी जोधपुर के नाम से सूरतगढ में रिपोर्ट किया था। दो महीने बाद वहां से वापस जोधपुर पहुंचा। यहां ड्यूटी कर रहा था, लेकिन छुट्टी नहीं मिली तो मैं साहब के पास पहुंचा था। उन्होंने मुझे 15 दिन का टाइम दे दिया था। उसके बाद कोराना टाइम में आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेने गया और मेरा एक्सिडेंट हो गया। इस कारण मुझे छुट्टियां लेनी पड़ी तब डीआईजी भूपेंद्र साहब ने बख्श दिया और ड्यृटी पर लिया। इसके बाद इन्होंने मुझे सूरतगढ भेजा। वहां मेरे गार्ड कमांडर के साथ झगड़ा हुआ। उसने मेरे हाथ पर काटा, इस दौरान बचाव में मेरी कोहनी से उसकी आंख पर लग गई, लेकिन उसने कहा कि मुझे राइफल का बट्ट मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में वह कहता है कि मेरी पोस्ट संतरी ही थी, इसलिए मेरे नाम से राइफल इश्यू है। राइफल कॉक करने की झूठी बात है, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया। हां- आज राइफल कॉक किया है और चार राउंड फायर किए तो सभी को पता चला। उस दिन मैंने ऐसा कुछ नहीं किया था। अब मेरे फायर करने के बाद सिविल पुलिस को बुलाया गया है। सीआरपीएफ कमांडो लाए, उसे क्यों नहीं बुलाया गया। मैं आइ साल सिविल में ब्लैक बेल्ट रह चुका हूं। 2010 में ईओसी क्वालिफाइड हूं। मैंने कभी लोगों को परेशान नहीं किया, अच्छे से अपनी ड्यृटी की है। फैमिली परमिशन होने के बाव भी मुझे सूरतगढ ड्यूटी पर भेजा गया, क्यों भेजा गया, इन्हें नहीं पता था फैमिली के साथ रहता हूं। 

पांच दिन से कहीं आने-जाने नहीं दे रहे हैं, मेरी ड्यूटी नहीं लगा रहे हैं और न ही मुझे गेट पास दिया जा रहा है। छोटा कर्मचारी हूं, इसलिए मेरी कोई सुनता नहीं है। हर कोई राइफल कॉक करने की बात बोल रहा है, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। छोटे कर्मचारी को फंसाना हो तो बोल दो कि राइफल कॉक किया है। तब नहीं किया था, लेकिन आज कर रहा हूं। यहां डीसी (डिप्टी कमांडेंट) नहीं हैं, एसी (असिस्टेंट कमांडेंट) को डीसी बनाकर बिठाया है। डीसी के नहीं होने के कारण हमारी सुनवाई नहीं होती है।

 

पिता बोल- हमारी यह मांगें पूरी हों तब उठाएंगे शव 
इधर, जवान नरेश जाट का शव उठाने से परिजनों ने मना कर दिया है। उन्होंने करवट थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। साथ ही मांग करते हुए कहा है कि सुसाइड नोट में जिन लोगों के नाम हैं उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। मृतक जवान नरेश के पिता ने लिखमाराम ने पुलिस प्रशासन के एक मांग पत्र सौंपा है। पत्र में मांग करते हुए उन्होंने कहा, सुसाइड नोट में नामजद आरोंपियों को गिरफ्तारी किया जाए। मामले की जांच हाईकोर्ट के पूर्व जज से करवाई जाए। नरेश की बेटी कनिष्का के बालिक होने पर सरकारी नौकरी और पत्नी उर्मिला को आजीवन पेंशन, ग्रेच्युटी छुट्टी का पैसा आदि एक मुस्त दिया जाए। बेटी की पढ़ाई का खर्चा सीआरपीएफ उठाएं। नरेश का अंतिम संस्कार उसके पुश्तैनी गांव राजोला पाली में सीआरपीएफ के नियम अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया जाए। परिजनों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वह नरेश का शव नहीं उठाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed