{"_id":"64638e85d7dc4323390db9dc","slug":"crocodile-dragged-old-man-into-chambal-river-in-dhaulpur-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: चंबल नदी में बकरियों को पानी पिला रहे बुजुर्ग को खींच ले गया मगरमच्छ, लोगों ने पानी में कूदकर बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: चंबल नदी में बकरियों को पानी पिला रहे बुजुर्ग को खींच ले गया मगरमच्छ, लोगों ने पानी में कूदकर बचाया
Tue, 16 May 2023 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 16 May 2023 07:40 PM IST
सार
धौलपुर में चंबल नदी में बकरियों को पानी पिला रहे बुजुर्ग को जबड़े में पकड़कर मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद पशुपालकों ने बुजुर्ग को मगरमच्छ से बचाया।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर के राजाखेड़ा थाना इलाके के गांव हेत सिंह का पुरा में मंगलवार शाम को चंबल में बकरियों को पानी पिलाने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग को मगरमच्छ खींच कर पानी में ले गया। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर आसपास पशुओं को चरा रहे लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मगरमच्छ के कब्जे से बुजुर्ग को बचा लिया। मगरमच्छ के हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हुआ है। उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक 70 वर्षीय भंवर सिंह पुत्र मिट्ठन लाल चंबल नदी के पास मंगलवार को बकरियों को चराने ले गया था। बकरियों को चारा चराने के बाद चंबल नदी में पानी पिलाने ले गया। जैसे ही बुजुर्ग चंबल के किनारे पहुंचा, तो पहले से ही घात लगाए पानी में बैठे मगरमच्छ ने हमला कर दिया। पानी में पटक कर बुजुर्ग को मगरमच्छ अंदर खींच कर ले जाने लगा। इसी दौरान बुजुर्ग की चीख सुनकर आसपास पशुओं को चरा रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे मगरमच्छ को मारकर बुजुर्ग को पानी से बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों ने साहस का परिचय देकर बुजुर्ग को चम्बल से बाहर निकाल लिया। बुजुर्ग के दोनों हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी में उसे भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
चम्बल में अक्सर करते हैं मगरमच्छ लोगों पर हमला
जिले के चंबल किनारे बसे गांव के ग्रामीणों पर अक्सर मगरमच्छ हमला करते रहते हैं। ग्रामीणों की लापरवाही की बदौलत हादसों का शिकार होते हैं। धौलपुर जिले की चंबल नदी में मगरमच्छ और घड़ियाल काफी तादाद में हैं। हमलों के बावजूद भी ग्रामीण सबक नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण हादसों का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन