{"_id":"641eb3591ae83afaf30e4178","slug":"crocodile-dragged-a-person-into-the-water-in-the-chambal-river-in-karauli-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli: चंबल नदी में बकरी को पानी पिलाने लेकर गए चरवाहे को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli: चंबल नदी में बकरी को पानी पिलाने लेकर गए चरवाहे को खींच ले गया मगरमच्छ, तलाश में जुटी टीम
Sat, 25 Mar 2023 02:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Mar 2023 02:10 PM IST
सार
करौली में डंगरिया के खांचे में चंबल नदी के खांचेघटा घाट पर मगरमच्छ एक पशुपालक पर हमला कर नदी में खींच ले गया। व्यक्ति बकरियों को पानी पिलाने नदी किनारे गया था।
विज्ञापन
चंबल के टापू पर मगरमच्छ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चंबल नदी के खांचेघटा घाट पर बकरियों को पानी पिलाने ले गए एक चरवाहे को मगरमच्छ नदी में खींच ले गया। व्यक्ति ने शोर मचाकर हाथ-पैर चलाकर मगरमच्छ से बचने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। शोर सुनकर आसपास मौजूद अन्य ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हुए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान चलाकर व्यक्ति की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
करणपुर थाना के अधिकारी लाल बहादुर ने बताया कि डंगरिया गांव का रहने वाला पशुपालक सरवन कोली (50 साल) जंगल में भेड़ चराने आया था। इस दौरान वह अपनी बकरियों को पानी पिलाने के लिए चम्बल नदी के खांचेघटा घाट पर ले गया। इस दौरान वह भी नदी में हाथ-पैर धोने लगा। इस दौरान वहां पहले से घात लगाकर एक मगरमच्छ छिपा बैठा था। सरवन हाथ धोने में मशगूल था इतने में मगरमच्छ ने हमला करते हुए सरवन को जबड़े में दबोच लिया। इस दौरान सरवन ने बचने के प्रयास में शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जब तक इकट्ठा हुए तब तक मगरमच्छ सरवन को पानी में खींच ले गया। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। देर शाम तक पुलिस व घड़ियाल सुरक्षाकर्मी व स्थानीय गोताखोर उसकी तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन