{"_id":"5c37acfdbdec2273344b01fc","slug":"rajasthan-father-killed-innocent-son-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : नशे में धुत पिता ने मासूम बेटे व बेटी को पटक-पटक कर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजस्थान : नशे में धुत पिता ने मासूम बेटे व बेटी को पटक-पटक कर मार डाला
Fri, 11 Jan 2019 02:07 AM IST
गौरव द्विवेदी
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर में एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर अपने दो मासूम बच्चों की पटक-पटक कर हत्या कर दी और फरार हो गया। आरोपी को बृहस्पतिवार को सुबह ग्रामीणों ने तलाशा और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। ये मामला उदयपुर के जनजाति बहुल क्षेत्र झाड़ोल तहसील के ओगणा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार चैखला बारां क्षेत्र में बुधवार रात आरोपी पिता रमेश शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। वह किसी बात को लेकर तीन वर्षीय बेटे राजू व पांच साल की बेटी बाछुड़ी से नाराज हो गया और उन्हें पटक-पटक पर मार डाला। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही घायल बच्चों को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन