फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Mobile recharge provides strategic information to the detectives was to get Pakistan

पाकिस्तान रिचार्ज करवाता है भारत में जासूसों के मोबाइल

Tue, 07 Mar 2017 10:42 AM IST
Updated Tue, 07 Mar 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
Mobile recharge provides strategic information to the detectives was to get Pakistan
पाकिस्तान से सटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा - फोटो : demo pic
राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रहकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़े गए पाक जासूस सतनाम माहेश्वरी से कई अहम खुलासे हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार सतनाम वर्ष 1973 में भारत में एलटी वीजा पर आया था। इसके बाद वर्ष 2009 में सतनाम ने भारत की नागरिकता प्राप्त की। तब से वह बार बार अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पाकिस्तान जाता रहता था। दोनों जासूसों ने अपनी भारतीय मोबाईल की सिम पाक हेण्डलर्स को दे दी थी एवं इस सिम को समय समय पर पाकिस्तान भी रिचार्ज करवाता था। इनको जासूसी की एवज में पैसे का भुगतान भी लम्बे समय से किया जा रहा था।
विज्ञापन


पूछताछ में खुलासा हुआ कि सतनाम माहेश्वरी ने वर्ष 2015 में अपने रिश्तेदार विनोद को भी भारत बुलवा लिया और उसे पाक इंटेलिजेंस एजेन्सी से जोड़ा। इसके बाद ये दोनों पाक इंटेलिजेंस को बाड़मेर, जोधपुर व पोकरण के मिलिस्ट्री डिपलायमेन्ट की सूचनाऐं दे रहे थे। सतराम ने पाक आईएसआई के निशानदेही पर अन्य लोगों को भी उनके लिए कार्य करने हेतु तैयार किया एवं इनको साथ लेकर पाक जाने की फिराक में था। लेकिन इसके पहले ही सतनाम पकड़ा गया। इंटेलिजेंस टीम उन लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले में अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन

 

पाक आॅफिसर्स के संपर्क में रहते थे दोनों जासूस

Mobile recharge provides strategic information to the detectives was to get Pakistan
पाकिस्तान से सटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा - फोटो : demo pic
राजस्थान पुलिस की इन्टेलिजेन्स सिक्युरिटी विंग ने ​राजस्थान राज्य की करीब 1070 किलोमीटर लम्बी पाकिस्तान से सटी अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में होने वाली राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की रोकथाम के चलते इन्टेलिजेन्स सिक्युरिटी विंग ने पाकिस्तान के ​लिए जासूसी करने वाले चोहटन निवासी सतनाम माहेश्वरी और जोधपुर निवासी उसके रिश्तेदार विनोद माहेश्वरी को कल गिरफ्तार किया था।

राज्य की इंटेलीजेंस सर्विस को नवम्बर 2016 में काफी सूचनाएं देने का मामला आया है। ये बाड़मेर जिले की अन्तर्राष्ट्रीय बोर्डर सीमा पर पाक ऑफिसर्स के सम्पर्क में रहते थे एवं सामरिक महत्व की सूचनाएं लेकर पाक हेण्डलर को देते थे। पिछले कई महीनों से बाड़मेर व जोधपुर जिलों में इंटेलिजेंस टीम इस कार्यवाही में लगी हुई थी। दोनों जासूसों के खिलाफ शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed