{"_id":"58bf9f864f1c1b5e3ddc4513","slug":"lady-police-constable-working-at-sodala-police-station-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पुलिसकर्मियों ने थाना चलाकर मनाया महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पुलिसकर्मियों ने थाना चलाकर मनाया महिला दिवस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:43 AM IST
विज्ञापन
sodala thana
- फोटो : vishnu sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर कमिश्नरेट के दायरे में आने वाले सोढाला पुलिस थाने का नजारा बुधवार को कुछ बदला हुआ नजर आया। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इस थाने पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने थाना चलाया। यहां थानाप्रभारी सुनील प्रसाद शर्मा भले ही नजर आए। लेकिन वह सिर्फ सहयोगी के रुप में मौजूद थे।
यहां थानाप्रभारी से लेकर गेट पर तैनात राइफल लेकर सुरक्षा में तैनात संतरी, ड्यूटी आॅफिसर, हैड मोहरीर प्रशासन, मालखाना और अन्य सभी अहम काम महिला पुलिसकर्मियों ने संभाला। यह देखकर थाने में आने वाले फरियादी भी चकित रह गए। थानाप्रभारी सुनील प्रसाद ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान देने और हौंसला अफजाई के लिए यह अनूठी पहल की गई। इसी अवसर पर महिला सेमिनार का भी आयोजन किया गया। जिसमें गणमान्य महिलाएं और एनजीओ की कार्यकर्ता महिलाएं शामिल हुई।