फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur's old note exchange consignment failed due to ats team in jawahar nagar

73 लाख के पुराने नोट एक्सचेंज की साजिश हुई फेल

Thu, 30 Mar 2017 05:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 30 Mar 2017 05:23 PM IST
विज्ञापन
Jaipur's old note exchange consignment failed due to ats team in jawahar nagar
Big Expose - फोटो : Vishnu Sharma
मोटा कमीशन लेकर 500 और एक हजार के पुराने नोट बदलने का धंधा अभी बन्द नहीं हुआ है। राजधानी जयपुर में ऐसे 73 लाख रुपए के नोटों को नई करेंसी में बदलवाने की साजिश को एटीएस ने सोमवार की शाम नाकाम कर दिया। 
विज्ञापन


एटीएस के एडीजी उमेश मिश्रा के अनुसार, इस मामले में अजमेर निवासी मनोज सिसोदिया को गिरफ्तार किया है। वह अभी जयपुर में करणीविहार स्थित प्राणपुरी में रहता है। उसके पास से 73 लाख रुपए के पुराने नोटों की खेप बरामद हुई है। इसे वह जवाहर नगर में बदलवाने जा रहा था। 
विज्ञापन


एटीएस की ओर से धरदबोचे इस शख्स से आयकर विभाग के अधिकारी भी पूछताछ कर रहे है। 

73 लाख रुपए के नोट जवाहर नगर इलाके में एक्सचेंज

Jaipur's old note exchange consignment failed due to ats team in jawahar nagar
In police custody manoj - फोटो : Vishnu Sharma
सोमवार देर रात को मनोज एक बैग में 73 लाख रुपए के नोटों की गड्डियां जवाहर नगर इलाके में एक्सचेंज करवाने गया था। जहां उसे 100 रुपए की एवज में 30 रुपए के हिसाब से नई मुद्रा मिलनी थी। 
इसकी सूचना एटीएस में आॅपरेशन विंग के आईजी बीजू जार्ज जोजफ को मिल गई। उनके निर्देशन में एसपी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जिसमें शामिल कांस्टेबल बाबूलाल व जितेंद्र सिंह ने मनोज सिसोदिया को जवाहर नगर में दबोच लिया। उसके कब्जे से पुराने नोट जब्त कर लिए। पूछताछ में मनोज ने बताया कि यह नोट महेश शर्मा नाम के व्यक्ति के है, जिन्हें वह विमल चैम्बर, अजमेर रोड पर पुलिया के पहले आॅफिस से लेकर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed