{"_id":"58c103c04f1c1b0406dc3ddb","slug":"bundi-burglaries-in-the-house-at-the-fireworks-shop-mother-and-son-daughter-burn-alive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बच्चों सहित मां के जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट की आग पटाखों तक पहुंची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चों सहित मां के जिंदा जलने से दर्दनाक मौत, शॉर्ट सर्किट की आग पटाखों तक पहुंची
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : de
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा सम्भाग के बूंदी इलाके में गुरुवार को करवर इलाके में एक मकान में तड़के शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। यह लपटें घर में बनी पटाखों की दुकान तक पहुंच गई। इससे बम पटाखों में धमाके हुए। मकान की पट्टियां धमाकों से गिर गई और मां, बेटी और बेटे जिंदा जल गए। तीनों की मौत हो गई।
एसपी सुनील विश्नोई ने बताया कि करवर इलाके में व्यवसायी कोमल जैन का मकान है। जिन्होंने घर में ही किराणे की दुकान खोल रखी है। गत दीपावली के वक्त उन्होंने पटाखों का लाइसेंस लेकर दुकान खोली थी। भारी मात्रा में बचे हुए पटाखों को व्यवसायी ने मकान में ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रख दिया था। खुद उपरी मंजिल में रहते है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह तेजी से पूरे मकान में फैल गई। इससे पहली मंजिल पर मौजूद पटाखा व्यवसायी, उनकी पत्नी व बेटे—बेटी नीचे उतरकर नहीं आ पाए। जिससे आग में जिंदा जलने से व्यवसायी की पत्नी और युवा बेटे—बेटी की जिंदा जलने से वहीं मौत हो गई। वहीं, व्यवसायी खुद करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

लपटों के बीच चंद पल में खत्म हो गई तीन जिंदगियां
bundi
- फोटो : Demo pic
हादसे का पता चलने पर एसपी बूंदी सुनील विश्नोई, करवर थानाप्रभारी खुद मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पटाखों के धमाके में मकान का काफी हिस्सा ढहने से प्रशासन को जिंदा जलकर खत्म हुई तीन जिंदगियों के शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार तड़के करीब 5:30 बजे घर में बिजली केबिल में शार्ट सर्किट से चिंगारियां निकली, जो पटाखों तक पहुंच गई। इससे भीषण आग की लपटों के साथ धमाके होने लगे। नींद की आगोश में मौजूद परिवार जागा तब तक मकान से बाहर भागना मुश्किल हो गया।
आसपास के लोग और फायर ब्रिगेड मदद करने के लिए पहुंचती। तब तक व्यवसायी की पत्नी लाडदेवी जैन उनका बेटा कपिल और बेटी प्रिया आग की लपटों से घिर गए। वे चीख पुकार मचाने लगे और कुछ देर में ही उनकी चीख शांत हो गई। तीनों ने वहीं दम तोड़ दिया। वहीं, किसी तरह व्यवसायी कोमल जैन लपटों से घिरे बाहर आ गए। लोगों ने उनकी आग को बुझाया। हादसे से इलाके में वहां मातम छा गया।