फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ATS caught dangerous criminal

डॉक्टरी छोड़ बना गैंगस्टर! ईनामी अपराधी धरा गया

Sat, 01 Apr 2017 04:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 01 Apr 2017 04:54 PM IST
विज्ञापन
ATS caught dangerous criminal
अपराधी कुलदीप - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा और राजस्थान के कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ डॉक्टर (30) को एटीएस ने शनिवार का उत्तराखंड में धर दबोचा। कुलदीप पर 10 हजार रुपए का ईनाम घोषित है। 
विज्ञापन


कई मामलों में आरोपी कुलदीप अक्टूबर 2016 में पुलिस के चालानी गार्डों को चकमा देकर अलवर से फरार हो गया था। उसके बाद ये इधर—उधर राज्यों में छिपता हुआ फरारी काट रहा था। 
विज्ञापन


एटीएस पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि कुलदीप के उतराखंड में होने की सूचना मिली थी। सूचना को पुख्ता करने के बाद हमारी टीम रवाना हुई। काफी तलाश और जद्दोजहद के बाद कुलदीप को ऋषिकेश में पकड़ा गया। जहां से उसके बाद कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसलिए डॉक्टर से अपराधी बन गया ये

ATS caught dangerous criminal
Crime shimla
जानकारी के मुताबिक कुलदीप एमबीबीएस कर रहा था, लेकिन इस दौरान किसी जमीनी विवाद और रंजिश के चलते पढ़ाई से हटकर अपराध की दुनिया की ओर बढ़ गया। ऐसे में डॉक्टरी भी अधूरी ही रह गई। कुलदीप हरियाणा के महेंद्र गढ़ का कुख्यात अपराधी है। 

इस पर हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर आरोप है। रजस्थान में भी इस पर 10-12 मामलें दर्ज हैं। हरियाणा में  बढ़ते गैंगवार के चलते वह जान बचाने के लिए राजस्थान आया था। फरारी के दौरान ये बिहार, झारखंड, उतराखंड में रह रहा था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed