{"_id":"58c972154f1c1b4f7d32a3f7","slug":"70-percent-of-commissions-were-changed-in-old-notes-of-21-lakhs-three-persons-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 प्रतिशत कमीशन में बदलने थे 21 लाख के पुराने नोट, पकड़े गए तीन व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
70 प्रतिशत कमीशन में बदलने थे 21 लाख के पुराने नोट, पकड़े गए तीन व्यक्ति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
purane note
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में नोटबंदी को करीब पांच माह बीत चुके है, लेकिन अभी भी मोटे कमीशन पर पुराने नोट बदलने का खेल जयपुर में चल रहा है। यह मामला तब उजागर हुआ जब बुधवार शाम को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की सेज थाना पुलिस ने तीन व्यक्तियों को करीब 20 लाख 93 हजार रुपए के पुराने नोटों के साथ पकड़ा।
पकड़े गए तीनों व्यक्तियों से पूछताछ हुई तो सामने आया कि यह पुराने नोट 70 प्रतिशत कमीशन पर बदले जाने थे। यानी पुराने नोटों की एवज में 6 लाख 30 हजार रुपए के नए नोट दिए जाने थे। इससे पहले ही एसीपी वैशाली नगर रामावतार सोनी के नेतृत्व में सेज थानाप्रभारी गयासुद्दीन, सबइंस्पेक्टर राजेश बुढानिया, एएसआई कैलाशचंद, कांस्टेबल मोतीलाल,हरिशंकर व राजेश की टीम ने नोट बदलने जा रहे तीनों व्यक्तियों को दबोच लिया।
डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़े गया बाइक चालक श्याम सुंदर शर्मा निवासी मंडावरी, दौसा तथा उसका साथी लवाण दौसा निवासी बबलू है। जिनसे रुपयों से भरा बैग बरामद किया है। इसके अलावा बोलेरो सवार सवाईमाधोपुर हाल महारानी फार्म, दुर्गापुरा निवासी अश्विनी अग्रवाल है। इनसे एक बैग में भरे नोटों को जब्त कर लिया है। उनकी बोलेरो जीप व बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस को सेज इलाके में पुराने नोट बदले जाने की सूचना मिली थी। तब पुलिस टीम ने 200 फीट रोड पावर हाउस के पास नाकाबंदी करवाई। तब बाइक सवार दोनों युवक और बोलेरो सवार व्यक्ति अजमेर हाइवे की तरफ से आते नजर आए। वे पुलिस को देखकर वापस भागने लगे। तब पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।