{"_id":"6323e0021bdc7639610bf45c","slug":"crime-in-dungarpur-husband-and-wife-murder-in-dungarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime in Dungarpur: घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या, बच्चे को जन्म देने वाली थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime in Dungarpur: घर में सो रहे पति-पत्नी की धारदार हथियारों से हत्या, बच्चे को जन्म देने वाली थी महिला
Fri, 16 Sep 2022 08:01 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 16 Sep 2022 08:01 AM IST
सार
राजस्थान के डूंगरपुर जिले में दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के चौरासी थाना इलाके के रामसोर गांव में एक दंपती की क्रूरतापूर्वक धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पुलिस खुलासा करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डूंगरपुर जिले के चौरासी थानांतर्गत बेड़सा रामसोर फला में घर में सोए दंपती की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। महिला पांच महीने की गर्भवती बताई जा रही है। वारदात की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। हत्या के कारणों का फिलहाल सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, ग्राम पंचायत बेड़सा के रामसोर फला में 45 साल की रामा पुत्र कमजी भगोरा और उसकी पत्नी 40 साल की आशा के शव गुरुवार सुबह कवेलू पोश मकान में खाट पर लहूलुहान हालत में मिले। सूचना पर पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा, उपाधीक्षक रामेश्वर चौहान और थानाधिकारी भेमजी गरासिया आदि मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उदयपुर से फॉरेंसिंक टीम और डॉग स्क्वायड को बुलवाया कर छानबीन शुरू की। पुलिस के मुताबिक, रामा की पहली पत्नी से पांच बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। कुछ साल पहले हादसे में पत्नी की मौत के बाद उसने आशा से नाता विवाह किया था। मृतक रामा का अपने भाई से जमीन विवाद भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन