Ajmer: गार्डर चढ़ा रही क्रेन अनियंत्रित होकर कार पर पलटी, दो लोग घायल
अजमेर में एलिवेटेड निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के गांधी भवन पर गुरुवार को एलिवेटेड निर्माण कार्य के दौरान पुलिया पर गार्डर चढ़ा रही क्रेन अचानक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
अजमेर में धीमी गति से चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य में लगातार लापरवाही देखने को मिल रही है। रात के बजाय दिन में चल रहे काम के दौरान लोहे का गार्डर उठा रही क्रेन अचानक गुरुवार को अनियंत्रित हो गई और कार पर पलट गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन क्रेन पलटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई।
पंजाब के लुधियाना से आए सन्तोक सिंह ने बताया कि वह दरगाह जियारत करने के साथ ही ऑफिस के काम के लिए अजमेर पहुंचे थे। उन्हें सुबह जोधपुर जाना था। इस दौरान गांधी भवन स्थित एक होटल में रुके और तैयार होकर दरगाह के लिए रवाना हो रहे थे। इसी बीच अचानक क्रेन अनियंत्रित होकर कार पर पलट गई। हादसे में कार सवार करण कुमार और अन्य व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें जेएलएन अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे की सूचना पर क्लॉक टावर थाना पुलिस और स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली गई। मामले में पुलिस के साथ ही स्मार्ट सिटी के अधिकारियों की ओर से जांच की जा रही है कि हादसा क्यों हुआ और इसके पीछे क्या कारण है।