फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CP Joshi met the victim's family after reaching Bhilwara Kotdi.

Bhilwara: कोटड़ी पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले सीपी जोशी, बोले- आरोपी को पुलिस ने नहीं लोगों ने पकड़ा

Sat, 05 Aug 2023 09:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Aug 2023 09:36 PM IST
सार

धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा सरकार में बैठे लोग अपराध पर सख्त न होकर हंसी ठिठोली करेगे तो अपराध बढे़ंगे। भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन
CP Joshi met the victim's family after reaching Bhilwara Kotdi.
पीड़ित परिवार से मिले सीपी जोशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जयपुर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने आज भीलवाड़ा में कोटड़ी तहसील पहुंचकर दुष्कर्म कर भट्ठी में जला देने की घटना से पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और घटना के विरोध में कोटड़ी थाने पर चल रहे धरना प्रदर्शन पर पहुंचे। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर भी साथ रहीं। उन्होंने मीडिया से बात की और धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है, न्याय जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि जब परिवार बच्ची के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाने पुलिस के पास पहुंचा तो पूरा थाना नशे में था, पुलिस ने परिजनों की मदद करने की जगह उन्हें परेशान किया। अपराधी को भी पुलिस ने नहीं परिवार के लोगों ने ही पकड़ा। अगर पुलिस समय पर एक्शन लेती तो बच्ची को बचाया जा सकता था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अपराधियों को दे रहे बल
मुख्यमंत्री द्वारा दुष्कर्म की 65 प्रतिशत घटनाएं फर्जी और दुष्कर्म पर इनके मंत्री द्वारा राजस्थान को मर्दों का प्रदेश बताने जैसे बयानों से अपराधियों को बल मिलता है। सरकार में बैठे लोग ही जब अपराध पर सख्त होने के बजाय हंसी ठिठोली करेंगे तो अपराध तो बढ़ेंगे ही। काफी समय से मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, अब तो उनकी पार्टी के विधायक ही कह रहें है कि आपके आराम करने का समय आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाठीचार्ज किए जाने का विरोध
सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री निवास पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भरतपुर की घटना के विरोध में किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज किए जाने को लेकर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा पुलिस ने युवाओं पर जिस बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया है। उसमें कई कार्यकर्ताओं को हाथ-पैर में फ्रेक्चर हो गया और कइयों को गम्भीर चोटें लगी हैं। सरकार भाजयुमो के कार्यकर्ताओं पर चाहे कितना ही लाठीचार्ज कर लें, कार्यकर्ता सरकार को गहरी तंद्रा से जागृत करते आए हैं, इस प्रकार के लाठीचार्ज से सरकार उनकी आवाज को दबा नहीं सकती, उन्हें झुका नहीं सकती। सरकार की दमनकारी नीति ही कांग्रेस की सत्ता के पतन का कारण बनेगी। 

प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया 
इससे पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी प्रातः प्रदेश कार्यालय में भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अंकित चैची के पदभार कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश की नाकारा और निकम्मी कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथा वादा खिलाफी करके प्रदेश के लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। युवाओं ने इस सरकार की विदाई तय करने का मन बना लिया है। सीपी जोशी ने कहा इतिहास गवाह है चाहे छात्र आंदोलन हो या आजादी का आंदोलन युवाओं ने जब-जब ठाना है, परिवर्तन आया है। आपतकाल के दौरान भी युवाओं ने उस समय की सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था और जो लोग सत्ता को अपने अधीन समझते थे, उनकी सत्ता को भी युवा शक्ति ने हिला दिया था। 

केन्द्र की मोदी सरकार भी युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही 
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा राजस्थान में भाजपा के शासन के दौरान नीतियां और बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाए गये। आज केन्द्र की मोदी सरकार भी युवाओं को ध्यान में रखकर काम कर रही है। मोदी सरकार में हर सप्ताह एक यूनिवर्सिटी खुलती है, एक दिन में दो डिग्री कॉलेजों की स्वीकृति मिलती है, मोदी सरकार ने नौ सालों में राजस्थान को 23 मेडिकल कॉलेज दिए हैं। 


प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। जहां सरकारी एजेंसियां अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में लगनी चाहिए उन एजेसिंयों का इस्तेमाल सरकार अपने ही मंत्रियों और विधायकों की जासूसी करने में कर रही है। सरकार की एजेंसियां अगर इमानदारी से अपना काम करती और आज राजस्थान दुष्कर्म के मामले में देश में सिरमौर नहीं होता, पेपरलीक के कारण युवओं का भविष्य खराब नहीं होता युवा आत्महत्या नही करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed