फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   covid review meeting CM Gehlot appeals to people to wear masks Jaipur

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- घबराएं नहीं, मास्क का उपयोग करें, ये कोराना ही नहीं अन्य बीमारियों से भी बचाता है

Mon, 26 Dec 2022 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 10:42 PM IST
सार

सीएम गहलोत  ने कहा कि राज्य में आमजन की कोविड के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता और वैक्सीनेशन की स्थिति काफी अच्छी है। कई देशों में कोविड मरीजों की संख्या हाल ही में बढ़ी है। हालांकि, राजस्थान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 
 

विज्ञापन
covid review meeting CM Gehlot appeals to people to wear masks Jaipur
सीएम गहलोत ने अधिकारियों के साथ की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करना चाहिए। मास्क कोविड के अलावा अन्य बीमारियों में भी लाभदायक है। मास्क पहनने से टीबी सहित कई गम्भीर बीमारियों के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन


सीएम गहलोत सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोविड समीक्षा बैठक ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में आमजन की कोविड के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता और वैक्सीनेशन की स्थिति काफी अच्छी है। कई देशों में कोविड मरीजों की संख्या हाल ही में बढ़ी है। हालांकि, राजस्थान में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। आमजन को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। 
विज्ञापन


आरयूएचएस कुलपति डॉ. सुधीर भंडारी ने बैठक में बताया कि राज्य में  96.4 प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और 90 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। अब तक राजस्थान में 11.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन दी जा चुकी है। दिसंबर महीने में अब तक कोविड के कारण किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। राज्य में गत सप्ताह में पॉजिटिव दर मात्र 0.28 प्रतिशत दर्ज की गई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव डॉ. पृथ्वीराज ने बताया कि राज्य में क्वीक सीरो सर्वे करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed