फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   covid health assistants fired from their jobs sent thousand postcards written with blood to CM Gehlot

Rajasthan: एक महीने से धरने पर बैठे हटाए गए कोविड स्वास्थ्य सहायक, सीएम को भेजे खून से लिखे हजार पोस्ट कार्ड 

Thu, 28 Apr 2022 06:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Apr 2022 06:50 PM IST
सार

एक महीने से धरने पर बैठे स्वास्थ्य सहायकों का कहना है कि कोरोना के समय में सरकार ने हमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहायकों के रूप में नियुक्त किया था। इस दौरान हम सब ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाई। इसके बाद भी सरकार ने हमें नौकरी से हटा दिया। 

विज्ञापन
covid health assistants fired from their jobs sent thousand postcards written with blood to CM Gehlot
जयपुर में करीब एक महीने से कोविड स्वास्थ्य सहायक धरने पर बैठे हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर में करीब एक महीने से कोविड स्वास्थ्य सहायक धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को अपने खून से एक हजार पोस्ट कार्ड लिखे और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजे। धरने पर बैठे स्वास्थ्य सहायकों को कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती हम धरने पर बैठे रहेंगे। 

विज्ञापन


दरसअल, गहलोत सरकार ने कोरोना के समय में अस्थाई तौर पर कोविड स्वास्थ्य सहायकों की भर्ती की थी। कोरोना खत्म होने के बाद बीते माह मार्च में 28000 सीएचए को हटा दिया गया। इसके बाद से सभी कोविड स्वास्थ्य सहायक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठे हैं। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में कोविड स्वास्थ्य सहायकों ने अपने खून से एक हजार पोस्ट कार्ड लिखकर सीएम को भेजे हैं।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य सहायकों का कहना है कि कोरोना के समय जब हर कोई कोरोना वायरस से भयभीत था, उस समय सरकार ने हमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सहायकों के रूप में नियुक्त किया था। इस दौरान हम सब ने अपनी जान की परवाह किए बिना मरीजों की जान बचाई। इसके बाद भी सरकार ने हमें नौकरी से हटा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed