{"_id":"62f1e737d72a7046356a37a8","slug":"couple-ran-away-from-home-and-got-love-marriage-now-requested-for-protection-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हरियाणा की युवती ने राजस्थान के युवक से की लव मैरिज, परिजन दे रहे जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हरियाणा की युवती ने राजस्थान के युवक से की लव मैरिज, परिजन दे रहे जान से मारने की धमकी
Tue, 09 Aug 2022 10:48 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 09 Aug 2022 10:48 AM IST
सार
दोनों की जान पहचान हरियाणा के खेडा गांव में हुई थी। दोनों को एक दुजे से प्यार हुआ और शादी के बंधन में बंध गए। परिजनों के इंकार के बाद 26 जुलाई को दोनों ने घर से भागकर शादी कर ली।
विज्ञापन
मंदिर में जाकर प्रेमी जोड़े ने की शादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा की एक युवती ने चूरू जिले के राजगढ़ तहसील के खारिया गांव के एक युवक से प्रेम विवाह किया है। आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है। दंपत्ति ने एसपी से गुहार लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है।
हरियाणा के खेड़ा गांव निवासी 19 वर्षीय अनु और चूरू जिले के खारिया गांव निवासी 21 वर्षीय अनिल की तीन साल पहले मुलाकात हुई थी। अनिल खेड़ा गांव आया था। पहली मुलाकात में दोनों की दोस्ती हुई। जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने अपने परिजनों के सामने शादी करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। परिजनों के इंकार के बाद दोनों ने 26 जुलाई को घर छोड़ दिया और नोहर जाकर मंदिर में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। दोनों का आरोप है कि शादी की सूचना मिलने पर परिजनों की तरफ से जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दोनों ने अपनी सुरक्षा की गुहार एसपी से लगाई है।
अनिल का कहना है कि वह राजगढ़ कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र है, जबकि अनु ने बारहवीं कक्षा पास की है। दंपत्ति ने दफ्तर पहुंचकर एसपी दिगंत आन्नद से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने उन्हें सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है।