फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   couple murdered child in Karauli both accused arrested

Rajasthan: जिस परिवार ने शरण दी, उसी के 10 साल के बेटे की गला काटकर हत्या की, दंपती गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 09:04 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 20 Sep 2022 09:04 AM IST
सार

खंडहरनुमा मकान के पीछे झाड़ियों में अपहृत बालक गोलू की लाश मिली। आरोपी दंपती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि परिजनों से विवाद होने पर बच्चे की हत्या कर दी।

विज्ञापन
couple murdered child in Karauli both accused arrested
करौली में हत्या के आरोपी दंपती गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

करौली में 10 साल के बच्चे को अगवा कर चाकू से गला काट कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपती सोनू उर्फ धर्मराज पुत्र बाबूलाल उर्फ अशोक हरिजन (35) और पत्नी सीमा (30) निवासी होली खिड़कियां भंगीपुरा करौली को गिरफ्तार किया है। बच्चे के परिवार जनों से कहासुनी होने पर रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन


करौली एसपी नारायण टोगस ने बताया कि शनिवार 17 सितंबर को शहर में गणेश गेट हरिजन बस्ती निवासी पप्पू हरिजन ने थाना कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनके बेटे गोलू को रेलवे स्टेशन गंगापुर सिटी हाल होली खिड़कियां निवासी सोनू उर्फ हरि ओम अगवा कर ले गया। उनकी बस्ती के कई लोगों ने सोनू को बच्चे को पांचना बांध की तरफ ले जाते देखा था। बस्ती के लोगों के साथ उसने आसपास सब जगह तलाश किया, लेकिन उन्हें गोलू कहीं नहीं मिला। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देख एसपी टोगस ने थानाधिकारी कोतवाली उदयभान के नेतृत्व में थाने से अलग-अलग टीमों का गठन किया। सभी टीमों ने संदिग्ध स्थानों और बच्चे को जिस जिस जगह देखा गया, उन सभी स्थानों पर रातभर सर्च किया। अंजनी माता और हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर क्रेसर वाले रास्ते पर बने खंडहरनुमा मकान के पीछे झाड़ियों में अपहृत बालक गोलू की लाश मिली। बच्चे के परिजनों को बुलाकर पहचान कराई गई। रात में ही मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर फोटोग्राफी और घटनास्थल का निरीक्षण कर जगह को सुरक्षित किया गया। बच्चे का सामान्य चिकित्सालय करौली से पोस्टमार्टम करा लाश परिजनों को सौंपी गई। सोमवार को कथित आरोपी सोनू और उसकी पत्नी सीमा अंजनी माता रास्ते पर थाना पुलिस को घूमते मिल गए, जिन्हें डिटेन कर थाने लाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में हाल लंकापुरी भट्टा बस्ती जयपुर निवासी आरोपी दंपती सोनू और सीमा ने बताया कि करौली में अपने मकान पर करीब सात-आठ दिन पहले आए थे। दो दिन अपने मकान की साफ सफाई की। इस दौरान वे दो दिन पप्पू के यहां रुके थे। आपस में कहासुनी होने पर रंजिश होने के कारण वे पप्पू के 10 साल के बेटे गोलू को टैंपू में बैठा कर पांचना पुल की तरफ ले गए, जहां घटनास्थल पर ले जाकर चाकू से गला काटकर बच्चे की हत्या कर दी। इस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed