फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   couple drowned in Tonk due to overflow drain

Rajasthan: बारिश ने तीन बच्चों के सिर से छीना माता-पिता का साया, बरसाती नाले में दंपती बहे

Mon, 22 Aug 2022 05:45 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 22 Aug 2022 05:45 PM IST
सार

टोंक में भैंस को बचाने गई महिला बरसाती नाले में डूबने लगी। जिसके बाद उसके पति ने भी पानी में छलांग लगा दी। पानी का बहाव इतना तेज था कि दोनों डूब गए।

विज्ञापन
couple drowned in Tonk due to overflow drain
टोंक में दंपती डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में बारिश तबाही लेकर आई है। नदी-नाले ओवरफ्लो हो गए हैं। ऐसे में टोंक में बरसाती नाले में पति-पत्नी बह गए। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं उदयपुर में दो युवक बह गए। जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंडावरा गांव के पास कांकरिया नाला है। सोमवार सुबह मंडावरा निवासी बाबू लाल मीना (45) पुत्र श्योनारायण मीना अपनी पत्नी समोदरा मीना (40) के साथ भैंस लेकर खेत पर जा रहा था। इस दौरान भैंस नाले में बह गई। भैंस को डूबते देख समोदरा देवी तुरंत नाले में उतर गई। पानी का बहाव अधिक होने से वह भी बहने लगी। पत्नी को डूबता देख पति ने छलांग लगा दी। पानी इतनी तेजी से बह रहा था कि वह दोनों बाहर नहीं सके। इस दौरान आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर नाले के पास आए लेकिन तब तक दोनों डूब गए।

विज्ञापन


सूचना पर अलीगढ़ मौके पर पहुंची लेकिन स्थानीय लोगों ने डेढ़ घंटे की मशक्तत के बाद शव निकाल लिए थे। पुलिस ने शवों को अलीगढ़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक दंपती के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा बालिग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed