{"_id":"63ec5c38c0bc4a7b49055ab1","slug":"councilors-fight-in-the-budget-meeting-of-municipal-thanagaji-2023-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका थानागाजी: बजट के लिए बुलाई बैठक में एक-दूसरे को मारने दौड़ते रहे पार्षद, कुर्सी व बोतलें फेंकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका थानागाजी: बजट के लिए बुलाई बैठक में एक-दूसरे को मारने दौड़ते रहे पार्षद, कुर्सी व बोतलें फेंकीं
Wed, 15 Feb 2023 09:45 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 15 Feb 2023 09:45 AM IST
सार
बैठक में पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश कर पद से हटाने की मांग पर दूसरा पक्ष भड़क गया और पार्षद एक दूसरे को मारने के दौड़ पड़े।
विज्ञापन
बजट बैठक में हंगामा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थानागाजी नगरपालिका के बजट पर चर्चा के लिए मंगलवार को बैठक बुलाई गई, लेकिन यहां बैठक के बजाय पार्षद एक-दूसरे को दौड़ते नजर आए। कुछ बीच-बचाव को आए भी तो दोनों तरफ से कुर्सी और पानी की बोतलें एक-दूसरे पर फेंक-फेंक मारी गईं। बजट बोर्ड बैठक में पार्षदों के एक पक्ष ने पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उन्हें कार्यमुक्त करने का प्रस्ताव पेश कर पद से हटाने की मांग की। इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया और हंगामा शुरू हो गया।
विज्ञापन
हंगामे के बीच पास हुआ बजट
दोनों पक्षों में तकरार के बीच बैठक 2023 में 44 करोड़ 41 लाख 77 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। बैठक में नवीन सफाई टेंडर करने, प्रतापगढ़ तिराहे पर दो मंजिला पार्किंग यार्ड बनाने आदि प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया। पालिका अधिशासी अधिकारी व एसडीओ थानागाजी केशव कुमार मीना की मौजूदगी व पालिकाध्यक्ष चौथमल सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वार्ड समस्याओं से निपटने, विकास कार्यों के लिए बजट पर चर्चा की। पार्षदों ने अपने वार्ड से संबंधित प्रस्ताव दिए। अधिकतर पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। विकास कार्यों में कमीशन की मांग, भेदभाव करने, गत बजट के अधिकतर कार्य अधूरे रहने, पालिका कार्यालय में नहीं बैठने, आमजन की समस्याएं नहीं सुनने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
बजट बैठक में हंगामा
- फोटो : social media
बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया
वार्ड एक के पार्षद कपिल मीणा, वार्ड 15 के पार्षद राजेंद्र शर्मा के बीच संविदा कर्मियों के मानदेय में भ्रष्टाचार पर झड़प हो गई। पार्षदों ने संविदा पर लगे कर्मचारियों को ठेके व कम्पनी फर्म से पूरा भुगतान व अन्य सुविधाएं दिलवाने की मांग उठाई। पार्षद राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने संविदा कर्मचारियों के न्यूनतम वेतनमान पर सवाल उठा पालिकाध्यक्ष का पक्ष लिया तो दूसरे पक्ष के पार्षद भड़क गए। कुर्सी व पानी की बोतल फेंकी गईं। अन्य पार्षदों के साथ एसडीओ केशवकुमार ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया।
बैठक में अध्यक्ष चौथमल सैनी, उपाध्यक्ष सावित्री देवी, पार्षद कपिल मीना, कृष्णा देवी, कमलेश शर्मा, शायर योगी, सुमित्रा रैगर, दयाराम खोलिया, राकेश शर्मा, मधु गुर्जर, महेंद्र योगी, रोहिताश गुर्जर, रीना शर्मा, कमलेश सैनी, बाबूलाल सैनी, मोहन, राजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार, किरण सोनी, कमलादेवी, सुरेश, प्रीतम, अर्चना, भूपेंद्र, पुष्पेंद्र, ताराचंद, रमेशचंद कुमावत, अर्चना, राजेश, भागचंद, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।