Rajasthan: अंता में उपचुनाव के दौरान पार्षद पति से मारपीट, छह से अधिक लोगों पर केस दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्षदों ने डीवाइसपी को ज्ञापन भी सौंपा है। वहीं घटना के बाद वार्ड नंबर 3 में पुलिस का भारी बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के बाद हाड़ौती के अंता के बंबोरी में कार्यकर्ताओं ने नेता को पीट दिया। पीड़ित नेता ने अंता थाने में जानलेवा हमले का मामला दर्ज करवाया है। अंता के बंबोरी क्षेत्र के वार्ड 3 में उपचुनाव के दौरान मारपीट की गई।
अंता के बंबोरी के वार्ड नंबर 3 के उपचुनाव का है। झगड़े में पार्षद पति मेघराज गुर्जर को चोटें आई है। झगड़े के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं लग पाया है लेकिन मामला अंता पुलिस के पास पहुंच चुका है। अंता पुलिस ने जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है ।
वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस पार्षदों के साथ पालिकाध्यक्ष ने डीवाईएसपी को ज्ञापन भी सौंपा है। डीवाईएसपी के हस्तक्षेप के बाद वार्ड नंबर 3 में पुलिस का भारी भरकम बल तैनात कर दिया गया है। अंता पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। झगड़े के बाद तमाम घटनाक्रम और सुरक्षा बल तैनात कर देने से बंबोरी गांव में तनावपूर्ण हालात बने हुए है।