फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus: six new cases reported in Rajasthan, 23 Covid 19 infected patients now

कोरोना वायरस: राजस्थान में सामने आए छह नए मामले, 23 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Sat, 21 Mar 2020 12:00 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: आसिम खान Updated Sat, 21 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: six new cases reported in Rajasthan, 23 Covid 19 infected patients now
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं और इसके साथ ही राज्य में अब तक इसके 23 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 42 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि छह में से पांच लोग उस निजी अस्पताल के कर्मी हैं जहां एक चिकित्सक कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक अन्य मामला जयपुर में सामने आया है और इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 23 हो गए हैं जिनमें से तीन मरीज अब बीमारी से उबर चुके हैं। इन तीन में एक इटली पर्यटक दंपती भी है।
विज्ञापन


हालांकि चिकित्सकों ने बताया कि बीमारी से उबर चुके 69 वर्षीय इटली के व्यक्ति ने बाद में दिल का दौरा पड़ने के कारण गुरुवार रात को एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वह दिल और फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भीलवाड़ा जिला प्रशासन ने शहर की सीमाएं बंद कर दी हैं और वायरस को फैलने से रोकने के लिए सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी है। झुंझूनू में भी इसी प्रकार के कदम उठाए गए हैं जहां तीन लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed