फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Coronavirus killed the world's smallest patient! 20 day old child dies

दुनिया में सबसे कम उम्र में जान गंवाने वाला हो सकता है 20 दिन का मासूम

Sat, 02 May 2020 10:23 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 02 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus killed the world's smallest patient! 20 day old child dies
फाइल फोटो - फोटो : PTI

राजस्थान के जयपुर में एक दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां कोरोना वायरस से एक 20 दिन के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल जयपुर के चांदपोल इलाके में 20 दिन के एक बच्चे को कोरोना वायरस से संक्रमण के लक्षण सामने आने पर शुक्रवार को यहां के जेके लोन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन सारी कोशिशें बेकार साबित हुईं। इस मासूम की उसी दिन ही कोरोना वायरस से मौत हो गई। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि कोरोना वायरस से मरने वालों में यह दुनिया का सबसे छोटी उम्र का मरीज है।  

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत हो गई। ऐसे में अब इस खतरनाक बीमारी से राज्य में कुल मरने वालों की संख्या बढ़कर 65 हो गई है। वहीं, इस बीच, कोरोना वायरस के 54 और नए मामले सामने आए हैं, जहां राज्य में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,720 हो गई है।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक जयपुर में दो और जोधपुर में एक संक्रमित की कोरोना वायरस से मौत हो गई। 

इससे पहले अधिकारियों की तरफ से गलती से कह दिया गया था कि कोरोना वायरस से 15 साल के एक किशोर की मौत हो गई। हालांकि, शाम को इसमें सुधार किया गया। वहीं, जयपुर में 55 साल और जोधपुर में 67 साल के एक व्यक्ति की इस खतरनाक बीमारी से मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed