फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversy over Banswara Police anti-Brahmin tweet

Rajasthan: बांसवाड़ा पुलिस की ब्राह्मण विरोधी ट्वीट पर हंगामा, जवान को हटाया गया, विभागीय जांच शुरू

Tue, 18 Oct 2022 09:43 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 18 Oct 2022 09:43 AM IST
सार

बांसवाड़ा पुलिस की ट्वीट के बाद ब्राह्मण समाज में रोष है। उन्होंने ट्वीट करने पर पुलिस कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग की है। विवाद बढ़ने के बाद डीएसपी ने विभागीय जांच की बात कही है।

विज्ञापन
Controversy over Banswara Police anti-Brahmin tweet
बांसवाड़ा पुलिस की ट्वीट पर बवाल - फोटो : Social Media

विस्तार

बांसवाड़ा पुलिस विभाग के एक ट्वीट से विवाद हो गया है। ब्राह्मण समाज ने ब्राह्मण विरोधी ट्वीट को लेकर नाराजगी जताई है। पुलिस विभाग के ट्वीटर हैंडल से मलयाली और राष्ट्रवादी कवि वल्लथोल नारायण की जयंती पर एक पोस्ट किया गया था। ट्वीट में लिखा था कि कवि ने अंग्रेजों और ब्राह्मणों के अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस ट्वीट को लेकर ब्राहाण समाज ने नाराजगी जताई। इसको लेकर समाज ने मामले में लिप्त विशेष मानसिकता वाले पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामला बढ़ता देख पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात जवान भीष्म प्रताप सिंह को कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी से हटा दिया। वहीं जवान के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बांसवाड़ा पुलिस का कहना था कि करीब सात मिनट में ही कम्प्यूटर ऑपरेटर ने ट्वीट डिलीट कर दिया था। फिर भी पुलिस ने गैर जिम्मेदारी को लेकर कार्रवाई की है। इसको लेकर दूसरे जिलों के ब्राह्मण समाज में रोष है। डीएसपी सूर्यवीर सिंह ने कहा कि ये पोस्ट अनाधिकृत थी। जवान के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed