फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Controversial statement of a government school teacher in Balotra goes viral

Rajasthan: सरकारी स्कूल की शिक्षिका का विवादित बयान वायरल, ग्रामीण को जेल भेजने की धमकी; विभाग में मचा हड़कंप

Mon, 07 Apr 2025 08:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 07 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

Bikaner: शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Controversial statement of a government school teacher in Balotra goes viral
सरकारी स्कूल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालोतरा जिले के कल्याणपुर ब्लॉक की विरधाणियों की ढाणी स्थित एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के धमकी भरे व्यवहार और शिक्षकों की लापरवाही का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने के बाद यह मुद्दा शिक्षा विभाग और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षक समय पर उपस्थित नहीं रहते, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसी संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने स्कूल प्रधानाचार्य को एक लिखित शिकायत सौंपी थी, जिसमें शिक्षकों की अनुपस्थिति और लापरवाही का उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


इसी मामले को लेकर एक ग्रामीण और स्कूल की शिक्षिका सुशीला गुलेरिया के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसकी रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस ऑडियो में शिक्षिका न केवल अपशब्दों का प्रयोग करती सुनाई दे रही हैं, बल्कि ग्रामीण को सात साल की जेल भेजने की धमकी भी देती हैं। कॉल में एक और विवादित टिप्पणी सामने आई, जिसमें वह कहती हैं 'रिकॉर्डिंग दिलावर को भेज दे' जो संभवतः राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: टोंक थप्पड़कांड पर NCST की रिपोर्ट: SDM और पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल, 30 दिन में कार्रवाई की सिफारिश    

रिकॉर्डिंग वायरल होते ही शिक्षा विभाग हरकत में आ गया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने तुरंत स्कूल का निरीक्षण किया। जांच के बाद शिक्षिका सुशीला गुलेरिया को एपीओ  कर दिया गया है। उन्हें जांच पूरी होने तक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, कल्याणपुर में अटैच किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि छात्रों की पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने शिक्षिका के व्यवहार की कड़ी निंदा करते हुए पारदर्शी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed