Rajasthan: 'गालीबाज' कांग्रेस नेता पर केस दर्ज हुआ तो समर्थकों ने की पत्थरबाजी, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
झालावाड़ में कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर पर थानाधिकारी को अपशब्द कहने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले में कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और जमकर पत्थरबाजी की। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पत्थरबाजी के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को भी हल्की चोट आई हैं। 24 मई को तिरंगा यात्रा निकालने के दौरान कांग्रेस नेता सुरेश गुर्जर और खानपुर थाना अधिकारी कमल सिंह के बीच बहस हो गई थी। कहा जा रहा है कि कांग्रेसी नेता सुरेश गुर्जर ने थानाधिकारी को अपशब्द कह दिया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में खानपुर थाने में सुरेश गुर्जर के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। जिसके विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने खानपुर में धरना प्रदर्शन किया।