फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress will take out non-violence revolution rally in Rajasthan on October 2 says CM Ashok Gehlot

Rajasthan: 2 अक्टूबर को अहिंसा क्रांति रैली, CM बोले- अहिंसा में गुजरात पीछे, सबसे ज्यादा शराब वहीं पी जाती है

Thu, 10 Aug 2023 06:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 06:53 PM IST
सार

सीएम अशोक गहलोत ने कहा- अहिंसा में गुजरात पीछे चला गया है। खाली वहां पर गांधी का नाम रह गया है। हिंसा वहां होती है, 2002 में वहां पर क्या हुआ देख लिया, वहां पर शराबबंदी नाम मात्र की है। सबसे ज्यादा शराब पी जाती है तो गुजरात में पी जाती है।

विज्ञापन
Congress will take out non-violence revolution rally in Rajasthan on October 2 says CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की गहलोत सरकार आगामी 2 अक्टूबर को अहिंसा क्रांति रैली निकालेगी। सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में बिड़ला ऑडिटोरियम में महिलाओं के बीच यह जानकारी दी। उन्होंने कहा- हमने अहिंसा की बात कही, तो राजस्थान एक मात्र प्रदेश है, जिसने शांति और अहिंसा का विभाग खोल दिया, जो गांधीजी की सोच थी। गांधी का म्युजियम प्रदेश में बन रहा है वो देश का नंबर वन बनेगा, अगले महीने उसका उदघाटन होगा। 2 अक्टूबर को हम चाहेंगे कि हम बड़ी रैली अहिंसा क्रांति की करें। संकल्प लें कि हम गांधीजी की अहिंसा में विश्वास करते हैं। 

विज्ञापन


अहिंसा में गुजरात तो पीछे चला गया 
सीएम ने कहा- अहिंसा में गुजरात तो पीछे चला गया है। खाली वहां पर गांधी का नाम रह गया है, जहां के गांधीजी रहने वाले थे। हिंसा वहां होती है, 2002 में वहां पर क्या हुआ देख लिया, वहां पर शराबबंदी नाम मात्र की है। सबसे ज्यादा शराब पी जाती है तो गुजरात में पी जाती है। ये मुल्क के अंदर समाज की स्थिति बनती जा रही है। 
विज्ञापन


मणिपुर जल रहा, भारत सरकार को परवाह ही नहीं 
अशोक गहलोत ने कहा-मणिपुर जल रहा है, भारत सरकार को परवाह ही नहीं है। देश के अंदर क्या हो रहा है, एक राज्य का जलना, 3 महीने से ज्यादा समय हो गया है। पार्लियामेंट चल नहीं पा रही है, उस माहौल को ठीक करने की जिम्मेदारी हर भारतवासी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई पीढ़ी को मालूम ही नहीं इंदिरा गांधी की जान कैसे चली गई?
सीएम ने कहा- नई पीढ़ी को मालूम ही नहीं है कि इंदिरा गांधी की जान कैसे चली गई, सीना छलनी हो गया उनका खालिस्तान नहीं बनने दिया। राजीव गांधी शहीद हो गए। ये देश 70 साल में यहां तक ऐसे ही नहीं पहुंचा है। कई त्याग, बलिदान आजादी की जंग में भी और आजादी की जंग के बाद में भी हुए हैं। इस बात का अहसास हमारी वर्तमान पीढ़ी को नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ियां हमारे बारे में क्या सोचेंगी ?  जो नेता लोग देश की आजादी करवाने वाले पुराने नेताओं को भूल रहे हैं, ऐसे लोग कभी अपना इतिहास देश में आने वाली पीढ़ियों के लिए बना ही नहीं पाएंगे।


वीडियो पुरस्कार कॉन्टेस्ट 5 सितंबर तक बढ़ाया 
सीएम गहलोत ने कहा-  महंगाई राहत शिविर में दी जा रहीं 10 योजनाओं पर वीडियो कॉन्टेस्ट का प्रतिदिन पुरस्कार चल रहा है। इसमें पहला पुरस्कार 1 लाख रुपए, दूसरा पुरस्कार 50 हजार, तीसरा 25 हजार और 1000-1000 रुपए के 100 सांत्वना पुरस्कार प्रतिदिन दिए जा रहे हैं। उसे 5 सितम्बर तक मैंने बढ़ा दिया है। क्योंकि राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलम्पिक खेल चल रहे हैं। पहले 30 लाख लोगों ने भाग लिया, जिसमें 10 लाख महिलाएं थीं। इस बार 58 लाख 50 हजार लोग भाग ले रहे हैं। साथ में उसमें 25 लाख महिलाएं हैं। कोई भेदभाव नहीं है। 80 साल तक के बुजुर्ग भी, महिलाएं, बच्चे,युवा सभी कबड्डी, खो खो, वॉलीबॉल खेल रहे हैं। मंत्री महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास, लालचंद कटारिया, गोविंदराम मेघवाल, विधायक कृष्णा पूनिया सभी ने अभी कबड्डी खेली। ये प्रोग्राम लीक से हटकर है। 2800 जगह राजस्थान में ये मैच चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed