फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress swapped tactics will give opportunity to women and youth for seats lost two to three times

दो से तीन बार हार चुकी सीटों पर कांग्रेस ने बदली रणनीति, युवा और महिलाओं को मौका

Sat, 15 Sep 2018 08:07 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 15 Sep 2018 08:07 AM IST
विज्ञापन
congress swapped tactics will give opportunity to women and youth for seats lost two to three times
Congress

विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब पार्टी उन विधानसभा सीटों पर नये चेहरों को मौका देने पर विचार कर रही है जहां लगातार उसे दो या तीन चुनावों से हार का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को मौका देकर पार्टी नये नेतृत्व का विकास करेगी। उनका कहना था कि किसी प्रत्याशी की जीतने की क्षमता उसके चयन का सबसे महत्वपूर्ण पहलू होता है। कांग्रेस की नजर उन नेताओं पर भी है जो अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा बहुत कम करते या नहीं करते हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी बताया कि जिन नये चेहरों पर ध्यान दिया जाएगा उनमें ऐसे युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी जो प्रसिद्ध होने के साथ ही प्रभावशाली हों और सामाजिक कार्यों से संबंध रखते हों। इस बार पार्टी का ध्यान उन समुदाय और जातियों पर भी है जिनका उपयोग सिर्फ वोट बैंक के लिए किया जाता रहा है।

विज्ञापन

 

कांग्रेस पार्टी के पास 65 ऐसे प्रत्याशी हैं जो 2008 और 2013 में निर्वाचक क्षेत्रों में दो बार हार का सामना कर चुके हैं। 2008 में कांग्रेस 96 सीटें जीतकर सरकार बनने में कामयाब रही थी। लेकिन अगर 2008 और 2013 के साथ ही 2003 के परिणामों को जोड़ दिया जाए तो कांग्रेस के खाते में 30 ऐसी सीटें है जिन पर उसे लगातार तीन बार हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस ने राजस्थान में टिकट वितरण की रणनीति को एकदम बदल दिया है। वो इस बार के विधानसभा चुनावों में किसी भी ऐसे उम्मीदवार को टिकट देने के पक्ष में नहीं है जो लगातार पार्टी के लिए हार का कारण बन रहा हो या जो अपने चुनावी क्षेत्र से संपर्क में न रहता हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed