भाजपा नेता निहालचंद की बढ़ी मुश्किलें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार में राजस्थान से एक मात्र मंत्री निहालचंद मेघवाल की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। उन पर लगे रेप के आरोप को प्रदेश कांग्रेस के साथ राष्ट्रीय कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है।
कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपों से घिरे केन्द्रीय मंत्री निहालचंद को मंत्री में बनाएं रखने और इस मुद्दे पर चुप रहने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना की है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से हस्तक्षेप करने के बाद राजनीति और तेज हो गई है।
NCW ने लिखी मोदी को चिठ्ठी
गौरतलब है कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिठ्ठी लिखकर मेघवाल को बर्खास्त करने की मांग की है।
आयोग का कहना है कि ऐसे मामले में आरोपी व्यक्ति को मंत्रिमंडल में मंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए। पिछले सप्ताह जयपुर की एक कोर्ट ने मेघवाल को नोटिस भेजा था।
इस मामले में 20 अगस्त को सुनवाई होगी। 2011 में पीडि़ता ने जयपुर के वैशालीनगर थाने में निहाचंद समेत 18 लोगों के खिलाफ रेप का आरोप लगाया था।
निहालचंद पर कांग्रेस के तीखे हुए बोल
इधर, राजस्थान की कांग्रेस प्रवक्ता अर्चना शर्मा ने कहा है कि राजस्थान में कोई भी मंत्री ऐसे मामले में आरोपी बना, तो गहलोत सरकार ने तुरंत कार्रवाई की, लेकिन केन्द्र सरकार इस मामले में अब तक मौन है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने भी कहा कि किसी प्रधानमंत्री को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए।