फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Rajasthan in-charge Avinash Pande says if Sachin pilot apologizes, then the matter can be solve

पायलट के बाद अब कांग्रेस का रुख भी हुआ नरम, घरवापसी की उम्मीद में खुला रखा है दरवाजा

Wed, 15 Jul 2020 08:48 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 15 Jul 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Congress Rajasthan in-charge Avinash Pande says if Sachin pilot apologizes, then the matter can be solve
राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे और सचिन पायलट - फोटो : ANI/Twitter

कांग्रेस महासचिव और राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे ने बुधवार को कहा कि अगर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपनी गलतियों के लिए माफी मांग लें तो बात बन सकती है, लेकिन हर चीज की समयसीमा होती है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने स्पष्ट किया है कि वह भाजपा में शामिल नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


पायलट के बयान के बारे में पूछे जाने पर पांडे ने कहा कि भगवान उनको सद्बुद्धि दे। जिस पार्टी ने उनको पाला-पोसा और बड़ा किया वह उनसे एक जिम्मेदार नेता होने की अपेक्षा करती है। उनको मेरा यही संदेश है। उन्होंने यह आरोप फिर दोहराया कि अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश में पायलट शामिल थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



यह पूछे जाने पर कि क्या अब भी पायलट के लिए कांग्रेस में कोई गुंजाइश है तो उन्होंने कहा कि गुंजाइश क्यों नहीं होती? पांच दिनों से गुंजाइश ही गुंजाइश थी। फिर यह सवाल करने पर कि क्या अब भी पायलट के लिए दरवाजे खुले हुए हैं तो कांग्रेस महासचिव ने कहा कि दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं, खुले हैं। 

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास है एक खास जादू की पुड़िया, जिसके खुलते ही विरोधी हो जाते हैं बेबस!

अगर पायलट सरकार गिराने की साजिश के लिए अपनी गलती स्वीकार कर लें और माफी मांग लें तो बात बन सकती है के सवाल पर उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से बन सकती है। लेकिन हर चीज की समयसीमा होती है। जो उन्होंने गलतियां की हैं अगर उनके लिए माफी मांग लेते हैं तो सब हो सकता है। 


गौरतलब है कि कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पायलट समेत 19 विधायकों को नोटिस भेजा है। उन्हें शुक्रवार तक अपना जवाब दाखिल करना है। वहीं सचिन पायलट ने कहा कि वो अभी भी कांग्रेस में हैं और फिलहाल भाजपा में नहीं जा रहे हैं।  

पायलट हरियाणा से जयपुर आएं और साबित करें अपना दावा

कांग्रेस ने पायलट की वापसी के लिए दरवाजे जरूर खुले रखे हैं लेकिन उसके सख्त रुख में कोई बदलाव नहीं दिखा है। पार्टी ने सचिन पायलट से साफ कहा है कि वह हरियाणा सरकार की मेहमान नवाजी छोड़कर तुरंत जयपुर आएं और अपने उस दावे को साबित करें कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि पायलट ने हाल ही में कहा है कि वह भाजपा में शामिल नहीं होंगे। 

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पायलट वापस आएं और फिर वह हर उस मुद्दे पर पार्टी नेतृत्व से बात कर सकते हैं जो उन्होंने सीधे तौर पर उठाए हैं।  सुरजेवाला ने साफ किया कि पार्टी यह नहीं मानती है कि गहलोत सरकार को अल्पमत में लाने की कोशिश अकेले पायलट की थी। उन्होंने पायलट को मनाने के लिए बीते पांच दिनों में किए गए प्रयासों का हवाला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed