{"_id":"5c333652bdec2256d34bd5d0","slug":"congress-mla-said-about-ex-cm-vasundhra-raje-she-were-busy-in-open-wine-bottle","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विधायक के बयान का वीडियो वायरल, कहा-शराब की बोतलें खोलने में व्यस्त रहीं वसुंधरा राजे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विधायक के बयान का वीडियो वायरल, कहा-शराब की बोतलें खोलने में व्यस्त रहीं वसुंधरा राजे
Mon, 07 Jan 2019 04:57 PM IST
अमित मंडल
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 07 Jan 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
रामलाल मीणा और वसुंधरा राजे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के कांग्रेस विधायक रामलाल मीणा द्वारा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर की गई टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया है। मीणा के अमर्यादित बयान का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
प्रतापगढ विधानसभा सीट से पहली बार कांग्रेस विधायक बने रामलाल मीणा ने रविवार को वीरावली में जनसमस्या की सुनवाई के दौरान कथित रूप से कहा था कि वसुंधरा राजे शराब की बोतले खोलने में व्यस्त रही, जबकि विकास कार्य बाधित रहा।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में मीणा कहते देखे जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिये तालियां बजायी जानी चाहिए। उन्होंने सत्ता संभालते ही सही दिशा में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
मीणा ने आगे कहा कि वसुंधरा राजे शराब की बोतल खोलने में व्यस्त रही और काम नहीं किया। वसुंधरा राजे के खिलाफ की गयी टिप्पणी के दौरान अमार्यादित भाषा के इस्तेमाल वाले इसी वीडियो के वायरल होने से विवाद पैदा हो गया है ।
मालूम हो कि बीते विधानसभा चुनाव में प्रतापगढ विधानसभा सीट पर मीणा ने भाजपा के हेमंत मीणा को 16680 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।