फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Rohit Bohra raised issue of Rajiv Gandhi Yuva Mitras in Rajasthan Assembly

Rajasthan: बोहरा ने विधानसभा में उठाया युवा मित्रों का मुद्दा, कहा- सरकार असंवेदनशील, मंत्री से हुई नोकझोंक

Wed, 24 Jan 2024 11:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Jan 2024 11:15 AM IST
सार

विधायक रोहित बोहरा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन, 10 साल में केंद्र सरकार ने 20 करोड़ रोजगार नहीं दिए, बल्कि राज्य सरकार ने पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्रों के रोजगार छीन लिए।

विज्ञापन
Congress MLA Rohit Bohra raised issue of Rajiv Gandhi Yuva Mitras in Rajasthan Assembly
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक रोहित बोहरा ने राजीव गांधी युवा मित्रों का मुद्दा उठाया। भाजपा सरकार को असंवेदनशील बताते हुए उन्होंने तीखा हमला बोला है। बीच में बोलने पर विधायक रोहित बोहरा की सदन में बैठे मंत्री से भी नोकझोंक हो गई।

विज्ञापन


विधायक रोहित बोहरा ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन, 10 साल में केंद्र सरकार ने 20 करोड़ रोजगार नहीं दिए, बल्कि राज्य सरकार ने पांच हजार राजीव गांधी युवा मित्रों के रोजगार छीन लिए। इस दौरान विधायक रोहित बोहरा और सदन में बैठे एक मंत्री की नोकझोंक हो गई।  
विज्ञापन


इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को छोड़कर स्टेट गवर्नमेंट से सवाल कीजिए। इस पर बोहरा ने कहा कि हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा भाजपा के संकल्प पत्र में था। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा था कि हमारी डबल इंजन की सरकार है। अगर, ऐसा नहीं है तो मुख्यमंत्री को मना करना चाहिए और यह भी बोलना चाहिए कि हम पीएम मोदी को फॉलो नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा- भाजपा विधायक जवाहर सिंह बेडम और दर्शन सिंह गुर्जर खुद राजीव गांधी युवा मित्रों को रोजगार देने की बात कह रहे हैं। जिन्होंने सरकार को लेटर भी लिखे हैं। वहीं, राजीव गांधी मित्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, सरकार उन्हें कंबल और पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी है। ऐसी असंवेदनशील सरकार हमने नहीं देखी। विधायक ने कहा कि भाजपा को मिर्ची इसलिए लगी है क्योंकि उनके आगे राजीव गांधी मित्र लिखा था। सरकार चाहती तो योजना का नाम बदल सकती थी, लेकिन युवाओं को नहीं निकालते। राजीव गांधी युवा मित्रों ने राज्य सरकार ही नहीं अपितु भारत सरकार की योजनाओं को भी धरातल पर पहुंचाया था। 


विधायक बोहरा  ने कहा- कांग्रेस ने सभी राजीव गांधी मित्रों को पारदर्शिता और इंटरव्यू के माध्यम से नियुक्ति दी थी। भारत संकल्प यात्रा के दौरान भी राजीव गांधी युवा मित्रों ने काम किया है। विधायक बोहरा ने सदन में स्पीकर केसे मांग करते हुए कहा कि सरकार फैसला वापस लेकर राजीव गांधी युवा मित्रों को बहाल करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed