{"_id":"651abd337d0064326f0bd964","slug":"congress-mla-mevaram-jain-touched-vasundhara-s-feet-in-barmer-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barmer: मोदी की सभा के बाद राजे का बाड़मेर दौरा; कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने छुए वसुंधरा के पैर, मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer: मोदी की सभा के बाद राजे का बाड़मेर दौरा; कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने छुए वसुंधरा के पैर, मची हलचल
Mon, 02 Oct 2023 06:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 02 Oct 2023 06:23 PM IST
सार
बाड़मेर पहुंची पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से बीजेपी ही नहीं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने भी आशीर्वाद लिया, जो चौंकाने वाली सियासी घटना है।
विज्ञापन
राजे के पैर छूते कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सोमवार को अपनी एक दो दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के तुरंत बाद राजे का बाड़मेर दौरा चर्चाओं में है। बीजेपी ही नहीं कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने भी राजे से आशीर्वाद लिया, जो चौंकाने वाली सियासी घटना है। कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन वसुंधरा राजे के पैर छुए तो सभी दंग रह गए। मौका था स्वर्गीय तन सिंह चौहान के श्राद्ध कार्यक्रम का।
विज्ञापन
बाड़मेर में समाजसेवी और भामाशाह तन सिंह चौहान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वसुंधरा राजे ने तन सिंह चौहान के निवास पहुंचकर परिवार जनों से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भाजपा नेता, पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य पार्टियों के जनप्रतिनिधि भी पहुंचे। कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन ने वसुंधरा राजे के पैर छुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को कुछ ही समय बाकी है। आचार संहिता भी चार दिन बाद कभी भी लग सकती है। ऐसे में वसुंधरा राजे का यह बाड़मेर दौरा चर्चाओं में बना हुआ है। तन सिंह चौहान के श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ कांग्रेस के कई नेता और विधायक भी शामिल रहे।
इस दौरान करीब पांच साल बाद भाजपा में वापसी करने वाले देवी सिंह भाटी कोलायत, सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बाड़मेर से कांग्रेस विधायक मेवाराम जैन, जैसलमेर से कांग्रेस विधायक रूपाराम मेघवाल, भाजपा नेता बालाराम मूंढ, मृदुरेखा चौधरी सहित कई भाजपा और कांग्रेस के नेता उपस्थित रहे।
कल जैसलमेर दौरे पर रहेंगी राजे, करेंगी देव दर्शन
वसुंधरा राजे शाम को शहर के कैलाश इंटरनेशनल होटल में संगठन और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री आज बाड़मेर में ही रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह जैसलमेर के लिए रवाना होंगी। जैसलमेर में तनोट माता और भादरिया राय मंदिर में दर्शन कर बालोतरा के ब्रह्म धाम आसोतरा मंदिर में पूजा और गांधीपति तुलसाराम महाराज से आशीर्वाद लेने के बाद जसोल माता रानी भटियाणी मंदिर दर्शन कर जयपुर के लिए रवाना होंगी। वसुंधरा राजे की यह दो दिवसीय धार्मिक और सामाजिक यात्रा सियासी यात्रा के रूप में भी देखी जा रही है।