{"_id":"63d62ccd94a46774fd02dcf1","slug":"congress-mla-harish-meena-s-support-to-kirori-lal-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: किरोड़ी लाल के धरने को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का समर्थन, राजस्थान की राजनीति में मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: किरोड़ी लाल के धरने को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का समर्थन, राजस्थान की राजनीति में मची हलचल
Sun, 29 Jan 2023 01:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 29 Jan 2023 01:53 PM IST
सार
जयपुर में छह दिन से धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने किरोड़ीलाल से हाथ मिलाकर कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई में मैं साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन
किरोड़ी लाल मीणा और विधायक हरीश मीणा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जयपुर में छह दिन से धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को अब कांग्रेस का समर्थन मिलने से राजस्थान की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। सांसद किरोड़ी लाल को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा समर्थन देने पहुंचे। दोनों ने हाथ मिलाया तो चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। विधायक हरीश मीणा से सांसद मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को भी लाइए, हम तीनों साथ चलते हैं।
विज्ञापन
सांसद किरोड़ी लाल ने कहा मैं तो युवाओं की हक की लड़ाई के संघर्ष कर रहा हूं। सचिन पायलट साहब का भी तो यही कहना है न कि वो युवाओं के साथ हैं। उन्होंने हरीश मीणा से कहा कि वो भी आ जाएं, वो तो युवा भी हैं। हरीश ने कहा कि मैं झांसी के मैदान में आपके साथ हूं। बीजेपी सांसद और कांग्रेस विधायक की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में उठाउंगा मुद्दा
धरनास्थल पर पहुंचे हरीश मीणा से सांसाद किरोड़ी लाल कहा कि पेपर लीक से प्रताड़ित, निराश और हताश युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने पर कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का आभार है। उन्होंने कहा ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई है। इस पर हरीश मीणा ने भी डॉ. किरोड़ी लाल की जायज मांग को मैं विधानसभा में उठाउंगा।
विज्ञापन