फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Harish Meena's support to Kirori Lal

Jaipur: किरोड़ी लाल के धरने को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का समर्थन, राजस्थान की राजनीति में मची हलचल

Sun, 29 Jan 2023 01:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Jan 2023 01:53 PM IST
सार

जयपुर में छह दिन से धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा समर्थन देने पहुंचे। उन्होंने किरोड़ीलाल से हाथ मिलाकर कहा कि युवाओं के हक की लड़ाई में मैं साथ खड़ा हूं। 

विज्ञापन
Congress MLA Harish Meena's support to Kirori Lal
किरोड़ी लाल मीणा और विधायक हरीश मीणा - फोटो : social media

विस्तार

पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जयपुर में छह दिन से धरने पर बैठे बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीणा  को अब कांग्रेस का समर्थन मिलने से राजस्थान की राजनीति में चर्चा शुरू हो गई है। सांसद किरोड़ी लाल को कांग्रेस विधायक हरीश मीणा समर्थन देने पहुंचे। दोनों ने हाथ मिलाया तो चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया। विधायक हरीश मीणा से सांसद मीणा ने कहा कि सचिन पायलट को भी लाइए, हम तीनों साथ चलते हैं।

विज्ञापन


सांसद किरोड़ी लाल ने कहा मैं तो युवाओं की हक की लड़ाई के संघर्ष कर रहा हूं। सचिन पायलट साहब का भी तो यही कहना है न कि वो युवाओं के साथ हैं। उन्होंने हरीश मीणा से कहा कि वो भी आ जाएं, वो तो युवा भी हैं। हरीश ने कहा कि मैं झांसी के मैदान में आपके साथ हूं। बीजेपी सांसद और कांग्रेस विधायक की मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


विधानसभा में उठाउंगा मुद्दा
धरनास्थल पर पहुंचे हरीश मीणा से सांसाद किरोड़ी लाल कहा कि पेपर लीक से प्रताड़ित, निराश और हताश युवाओं के आंदोलन को समर्थन देने पर कांग्रेस विधायक हरीश मीणा का आभार है। उन्होंने कहा ये कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है युवाओं को न्याय दिलाने की लड़ाई है। इस पर हरीश मीणा ने भी डॉ. किरोड़ी लाल की जायज मांग को मैं विधानसभा में उठाउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed