{"_id":"642fa9fc0a9c7395e3006315","slug":"congress-mla-dr-rajkumar-sharma-s-wife-asked-for-maintenance-allowance-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी ने कोर्ट से मांगा भरण-पोषण भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा की बढ़ीं मुश्किलें, पत्नी ने कोर्ट से मांगा भरण-पोषण भत्ता
Fri, 07 Apr 2023 12:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:40 PM IST
सार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सलाहकार और झुंझुनू के नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा की पत्नी डॉ. रूपा माथुर ने जयपुर शहर के पारिवारिक न्यायालय-1 में प्रार्थना पत्र देकर 1.50 लाख रुपये मासिक भरण-पोषण भत्ता मांगा है।
विज्ञापन
विधायक राजकुमार शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम के सलाहकार, नवलगढ़ से कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री डॉक्टर राजकुमार शर्मा की मुश्किलें विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ती नजर आ रही हैं। डॉ. राजकुमार शर्मा की पत्नी डॉ. रूपा माथुर ने जयपुर शहर के पारिवारिक न्यायालय-1 में प्रार्थना पत्र दायर कर एक लाख 50 हज़ार रुपये मासिक भरण-पोषण भत्ता मांगा है। केस की अगली सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी का आरोप है कि इससे पहले डॉ. राजकुमार शर्मा का एक पत्नी से तलाक हो चुका है, जबकि एक अन्य का मामला अभी कोर्ट में पेंडिंग है। राजकुमार शर्मा की पत्नी डॉ. रूपा माथुर ने कहा है कि उनकी शादी 24 जुलाई 2009 को जयपुर के इमलीवाला फाटक के पास नटराज नगर में हुई थी। शादी के बाद उनके एक बेटा हुआ, जो प्रार्थिया के पास ही रहता है।
विज्ञापन
राजनीतिक करियर बनने के बाद शर्मा का व्यवहार बिगड़ा
पत्नी का आरोप है कि राजनीतिक करियर बनने के बाद शर्मा का व्यवहार बिगड़ गया। वह उससे लड़ाई-झगड़ा करने लगे। निजी अस्पताल में सितंबर 2010 में बेटे के जन्म के दौरान किसी फार्म पर साइन तक नहीं किए। 2013 में विधायक का चुनाव जीतने के बाद प्रार्थिया ने जब साथ चलने के लिए कहा, तो राजनीतिक व्यस्तता बताकर टाल दिया। राजकुमार शर्मा पिछली कांग्रेस सरकार में चिकित्सा राज्यमंत्री के पद पर रहे और प्रार्थिया अपनी मां के घर पर ही रही। वह कभी-कभार मिलने वहां आते थे। माता-पिता से मिलवाने की बात कहतीं, तो टाल जाते। 2017 में दुबई जाने के दौरान और बाद में भी डॉ. शर्मा ने उनका फोन नहीं उठाया। उनसे मिलने बेटे के साथ गांधी नगर क्वार्टर पर गईं, तो मारपीट की। ऐसे में कोर्ट से गुहार लगाई गई है कि पति से अपने दैनिक कार्यों और बेटे के भरण-पोषण और पढ़ाई के लिए प्रतिमाह 1.50 लाख रुपये का भत्ता दिलवाया जाए।
दुबई में परमजीत कौर, राजस्थान में निशा नाम की महिला से भी शादी की-डॉ रूपा माथुर
पीड़ित प्रार्थिया ने प्रार्थना पत्र में कोर्ट से कहा है कि 2018 में पासपोर्ट ऑफिस की फाइल से पता चला कि डॉ. राजकुमार शर्मा ने परमजीत कौर से भी दुबई में शादी कर रखी है। उस महिला से भी इनकी दो संतानें हैं। जब इस बात का पता चला, तो पूछने पर राजुकमार शर्मा ने उनसे माफी मांगी और दूसरे विवाह को शून्य करने का आश्वासन दिया। 23 अप्रैल 2019 को आपसी सहमति से परमजीत कौर से विवाह विच्छेद की डिक्री पारित करवा ली। यह भी कहा गया कि शर्मा ने निशा नाम की एक महिला से भी विवाह कर उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। 2020 में ही इस महिला से से उन्होंने तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दायर किया है। जिसका केस भी परिवार न्यायालय संख्या-1 में पेंडिंग है।
कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा का फोन स्विच ऑफ
अमर उजाला ने इस पूरे मामले पर सीएम सलाहकार और कांग्रेस विधायक राजकुमार शर्मा का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ मिला। जिसके चलते उनसे बात नहीं हो सकी।