फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leaders meeting at royal wedding on Gehlot-Pilot dispute

Rajasthan politics: शाही शादी में शामिल कांग्रेस दिग्गजों की हुई बैठक, गहलोत-पायलट विवाद का हल मिलने के आसार

Fri, 24 Feb 2023 11:28 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 24 Feb 2023 11:28 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी अलवर के उनके महल फूल बाग पैलेस से संपन्न हुई। शादी में शामिल हुए कांग्रेस के कई दिग्गजों के बीच बंद कमरे में चली लंबी चर्चा।

विज्ञापन
Congress leaders meeting at royal wedding on Gehlot-Pilot dispute
शादी में शामिल हुए कांग्रेस नेता - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के अलवर के शाही परिवार की बेटी की शादी से कांग्रेस पार्टी के राजस्थान विवाद का हल निकलता नजर आ रहा है। दरसल राजस्थान के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की बेटी की शादी अलवर के उनके महल फूल बाग पैलेस से संपन्न हुई। जितेंद्र सिंह अलवर के महाराज हैं और अलवर से सांसद भी रहे हैं। उनकी बेटी की शादी में यू तो कई दिग्गज शामिल हुए परंतु कुछ एसे भी राजनीतिक मेहमान थे जो मीडिया और बाकी लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए थे। इनमें गांधी परिवार के राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखजिंदर सुक्खू प्रमुख रहे।

विज्ञापन

 
शादी के बाद इन प्रमुख मेहमानों के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा भी हुई, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन, मुख्यमंत्री गहलोत, जितेंद्र सिंह और सचिन पायलट के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। बैठक काफी लंबी चली और उसके बाद बाहर आए मेहमानों और मेजबान के चेहरे पर थकान नहीं बल्कि एक राहत भरी मुस्कान थी, कयास यह लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस को राजस्थान में चल रही गहलोत और पायलट विवाद का हल मिल गया है।
विज्ञापन

 
भंवर जितेंद्र सिंह को पर्दे के आगे लाने पर सहमति  
सूत्रों के अनुसार अब तक राजस्थान की राजनीति में पर्दे के पीछे रहे गांधी परिवार की नई पीढ़ी के नजदीकी मित्र भंवर जितेंद्र सिंह को पर्दे के आगे लाने पर सहमति बन गई है। रायपुर के अधिवेशन में इस मंत्रणा पर मुहर लग सकती है। जितेंद्र सिंह राजस्थान की कांग्रेस का अगला सिरमौर यानी पीसीसी अध्यक्ष हो सकते हैं। जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में दोनों ही नेताओं को आसानी से एकजुट किया जा सकता है, क्योंकि दोनों को ही पता है कि जितेंद्र सिंह गांधी परिवार के कितने नजदीक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितेंद्र सिंह ब्रिटिश भारत के अलवर रियासत के राजा के पुत्र हैं, जो बाद में अलवर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े और केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार रहे। इन्होंने राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कई चुनाव लड़े। भंवर जितेंद्र सिंह के पिताजी का नाम प्रताप सिंह और माता का नाम महेंद्र कुमारी है और उनके दादाजी महामहिम कर्नल सर तेज सिंह प्रभाकर बहादुर की मृत्यु के पश्चात जितेंद्र सिंह को अलवर का राजघराना मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed