फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leader Sachin pilot says bjp has insulted the mandate in rajasthan

राजस्थान: कांग्रेस की 'संकल्प रैली' का आगाज, पायलट बोले- भाजपा ने किया जनादेश का अपमान

Sat, 25 Aug 2018 12:01 AM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Sachin pilot says bjp has insulted the mandate in rajasthan

राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में जन समर्थन जुटाने के लिये कांग्रेस ने आज उदयपुर संभाग से 'संकल्प रैली' का आगाज किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और अन्य कांग्रेस नेताओं ने चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलिया में संकल्प रैली को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि प्रदेश में पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर सरकार बनायेगी।

विज्ञापन


पायलट ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने विश्वास जताकर पूर्ण बहुमत देकर भाजपा को सेवा का अवसर दिया था लेकिन पिछले साढ़े चार वर्षों में जिस तरह का कार्यकाल भाजपा सरकार का रहा है उससे यह साफ है कि भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस भारी संख्या में आज यहॉं कांग्रेस को समर्थन मिला है, उससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता ने अपना मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि आज इस संकल्प रैली में जो जन सैलाब उमड़ा है उसने भाजपा सरकार की आंखें खोलने का काम किया है। उन्होंने कहा, 'हम सब कांग्रेस के नेता संकल्प लेते हैं कि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही तथा कुशासन से मुक्त करायेंगे।' उन्होंने कहा कि आज फिर संघर्ष का समय आ गया है क्योंकि पिछले चुनावों में भाजपा ने बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह किया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री को गौरव यात्रा नहीं, पश्चाताप यात्रा निकालकर प्रदेश की जनता से वादाखिलाफी के लिए माफी मांगनी चाहिए। पायलट ने कहा कि प्रतिदिन कांग्रेस मीडिया के जरिये मुख्यमंत्री से एक सवाल पूछ रही है, लेकिन जवाब उनके पास नहीं है।

उन्होंने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई से भाजपा सरकार भव्य आयोजन तो कर रही है, लेकिन उन सभाओं में जनता को कोई दिलचस्पी ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता समझ चुकी है कि ये झूठे वादों की सरकार है जिसको जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नहीं है।

उन्होंने कहा, 'आज इस मंच से हम सब कांग्रेस के नेता संकल्प लेते हैं कि प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की तानाशाही तथा कुशासन से मुक्त करायेंगे।' इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ने साढ़े चार वर्षों तक जनता को चेहरा नहीं दिखाया और अब गौरव यात्रा के जरिये प्रदेश में घूम-घूम कर वोट मांग रही है, लेकिन जनता समझ चुकी है कि यह भाजपा सरकार जनविरोधी है और हम यहां से संकल्प लेकर जायेंगे कि इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि इस संकल्प रैली में जनता का जो अपार समर्थन देखने को मिला है, उससे स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान की जनता ने भाजपा सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed