फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress leader praised narendra modi

कांग्रेस नेता ने की नरेंद्र मोदी की प्रशंसा

Sat, 29 Mar 2014 10:45 AM IST
एजेंसी/बूंदी
एजेंसी/बूंदी Updated Sat, 29 Mar 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
congress leader praised narendra modi

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनारायण मीणा ने शुक्रवार को भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने दम पर यह ऊंचाई हासिल की है और वह गरीबी की दर्द को समझते हैं।

विज्ञापन


वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस स्थिति के बारे में नहीं जानते। इन चीजों के बारे में जानने के लिए उनको एक बेहतर टीम की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि उद्योगपति मोदी की जेब में हैं।

विज्ञापन

शिंदे ने की आडवाणी, जसवंत की प्रशंसा

congress leader praised narendra modi

केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और जसवंत सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा है कि भाजपा को वरिष्ठ नेताओं को प्रताड़ित नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग वरिष्ठ हैं उनका हमें सम्मान करना चाहिए।

जसवंत सिंह मंत्री रह चुके हैं और विदेश मंत्री के रूप में उनका काम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि आडवाणी ने क्या किया और क्या नहीं किया, उसे अलग रख दिया जाए तो एक इंसान के रूप में पूरा देश उन्हें सम्मान देता है, उन्हें भी भाजपा ने किनारा कर दिया है। गौरतलब हैं कि पार्टी द्वारा दरकिनार किए गए जसवंत बाड़मेर से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं।

परेश रावल के खिलाफ कांग्रेस ने की शिकायत

congress leader praised narendra modi

अभिनेता और अहमदाबाद-पूर्व सीट से भाजपा उम्मीदवार परेश रावल के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। गुजरात प्रदेश इकाई ने अपनी शिकायत में रावल पर पार्टी के खिलाफ अपशब्द और असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने कहा कि 25 मार्च को प्रचार अभियान के दौरान रावल ने अपशब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने अपने भाषण के जरिए गुजरात के लोगों को बांटने की कोशिश की। उन्होंने आचार संहिता में प्रतिबंधित शब्दों का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed