फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress leader Acharya Pramod demands that Priyanka Gandhi should be made Congress President

Congress Chintan Shivir: अगर राहुल नहीं मान रहे तो प्रियंका को बना दो पार्टी अध्यक्ष, चिंतन शिविर में उठी मांग

Sat, 14 May 2022 06:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 14 May 2022 06:39 PM IST
सार

कांग्रेस के चिंतन शिविर में पार्टी के भावी अध्यक्ष का नाम तय होने की उम्मीद की जा रही है। सबकी नजर इसी खबर पर लगी हुई है कि राहुल कांग्रेस की बागड़ोर फिर संभालेंगे या नहीं। इस बीच, प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। 

विज्ञापन
Congress leader Acharya Pramod demands that Priyanka Gandhi should be made Congress President
प्रियंका गांधी, आचार्य प्रमोद और राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर में प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद ने यह कहकर इस मांग को हवा दे दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी की सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं। अगर राहुल गांधी पार्टी की जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करना चाहते तो प्रियंका को अध्यक्ष बनना चाहिए।

विज्ञापन


यह मांग तब उठी, जब कांग्रेस संगठनात्मक फेरबदल और सुधारों पर चर्चा कर रही है। उत्तर प्रदेश के नेता आचार्य प्रमोद ने हिंदुत्व का मसला उठाया और यह भी कहा कि लीडरशिप को इस मोर्चे पर पार्टी की विरासत को कायम रखना चाहिए। बहुसंख्यक आबादी का भरोसा फिर से जीतना चाहिए। पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है और इसी असली हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चिंतन, मंथन और परिवर्तन की बात की और युवाओं को नेतृत्व कर पार्टी को फिर सत्ता में लाने के लिए कोशिश करने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्थान में भी 2023 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस को सचिन पायलट युवा नेतृत्व को आगे लाने पर फोकस करना चाहिए।  इसका मतलब यह नहीं कि अशोक गहलोत को लोग पसंद नहीं करते। 

विज्ञापन

राहुल को जिम्मेदारी लेनी चाहिए

आचार्य प्रमोद ने कहा कि देश के करोड़ों लोग और लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं कि राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी को संभाले। उन्होंने नैतिक आधार पर इस्तीफा दिया था, कुछ लोगों ने उनके फैसले की आलोचना भी की थी। हम फिर से चाहते हैं कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल लेनी चाहिए। अगर किसी कारण से वे ऐसा नहीं करना चाहते तो देश के करोड़ों लोग चाहते हैं कि सबसे लोकप्रिय नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस जिम्मेदारी को संभाले। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदुत्व पर भाजपा का एकाधिकार नहीं
आचार्य प्रमोद कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की पैनल के सदस्य हैं। चिंतन शिविर के दौरान चर्चा में उन्होंने पार्टी नेताओं को हिंदुत्व पर लौटने की अपील की। यह भी कहा कि हिंदुत्व पर भाजपा का एकाधिकार नहीं है। वह खुद को जरूर हिंदुत्व की इकलौती प्रतिनिधि के तौर पर पेश करती रही है। कांग्रेस वैसे तो सभी धर्मों का सम्मान करती है और सही मायने में हिंदुत्व का प्रतिनिधित्व करती है। वंदे मातरम और भारत माता की विरासत को फिर से जीतना होगा। यह कांग्रेस की ही विरासत है।



कांग्रेस में एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा

कांग्रेस में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को पार्टी संगठन के हर स्तर पर 50% आरक्षण देने का प्रस्ताव आया है। सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर बनी समिति ने इस मुद्दे पर चर्चा की। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के राजू ने कहा कि इस प्रस्ताव को कांग्रेस कार्यसमिति को भेजा जाएगा। कांग्रेस में सोशल जस्टिस एडवायजरी काउंसिल बनाने की सिफारिश भी पार्टी अध्यक्ष को की जाएगी। यह एडवायजरी अलग-अलग मुद्दों पर विचार करेगी और अपनी सिफारिशें सीधे अध्यक्ष को भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed