फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   congress issued manifesto, pledged 5 million jobs

कांग्रेस का घोषणा-पत्र जारी, 5 लाख नौकरी देने का वादा

Sun, 17 Nov 2013 07:14 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sun, 17 Nov 2013 07:14 PM IST
विज्ञापन
congress issued manifesto, pledged 5 million jobs

राजस्थान में प्रदेश कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस के महासचिव गुरुदास कामथ, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को अपना घोषणा-पत्र जारी किया, जिसमें 109 लोक-लुभावन वादे हैं।

विज्ञापन


घोषणा-पत्र के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस अगर फिर सत्ता में आई तो पांच लाख लोगों को रोजगार देगी और सरकारी कर्मचारियों को पदोन्नतियां टाइम स्केल के आधार पर दी जाएंगी। दसवीं की मेरिट में आने वाले एससी, ओबीसी, एसबीसी के छात्रों को एक-एक लाख नकद पुरस्कार और इन वर्गों के साथ आर्थिक पिछड़ा वर्ग की उच्च शिक्षा ले रही छात्राओं को मेरिट के आधार पर स्कूटी दी जाएगी।
विज्ञापन


घोषणा पत्र में युवा, कर्मचारी वर्ग व ग्रामीण विकास पर खासा ध्यान दिया गया है। गहलोत के पिछले कार्यकाल (वर्ष 1998-2003) में नाराज रहे सरकारी कर्मचारियों के लिए वादा किया गया है कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की घोषणा होने पर राज्य में भी इन्हें लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की पुख्ता व्यवस्था करने का वादा किया है। व्यावसायिक पाठयक्रम पूरा करने वाले युवाओं को स्वरोजगार के लिए ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य वादे
:- सरकार द्वारा विशेषाधिकारमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त व शोषणरहित सिद्धांत पर कार्य
:- सम्भाग स्तर पर एजूकेशनल जोन, विदेशी भाषा संस्थान, मल्टी ऑर्गन ट्रांस्प्लांट इंस्टीट्यूट आदि।
:- राजधानी से हर जिला फोरलेन से जुड़ेगा व स्टेट हाइवे प्राधिकरण का गठन
:- शहरों में वाईफाई नेटवर्क, जोधपुर में मेट्रो रेल
:- किसानों को कृषिकार्य के लिए सस्ती दर पर बिजली
:- आधुनिक कृषि उपकरणों की खरीद के लिए अनुदान योजना
:- इसबगोल, कैर, सूखी सब्जी, मेंहदी, संतरा, किन्नू, अमरूद, अनार और सीताफल आदि के प्रभावी विपणन एवं निर्यात को प्रोत्साहन
:- पशुपालन एवं डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए उपयुक्त पशुधन एवं डेयरी विकास नीति
:- दुधारू पशु खरीदने के लिए सस्ती दर पर ऋण अनुदान
:- बाल नीति, मसाला बोर्ड, ग्राम विकास बोर्ड, सीएनजी वाहनों के लिए नीति आदि
:- पवन ऊर्जा में 5082 मेगावाट व सौर ऊर्जा में 4115 मेगावाट की वृद्धि।
:- नए स्थापित होनेवाले उद्योगों को तीन साल तक प्रदेश करों में छूट
:- 60 वर्ष से अधिक आयुवालों को हर पांच साल में सरकारी खर्च पर इच्छानुसार तीर्थ स्थल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed