फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Halla Bol Rally Gehlot attacked the Modi government

Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- सरकार सिर्फ मुखौटा पहने हुए है, लोकतंत्र में इसका कोई भरोसा नहीं

Sun, 04 Sep 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 04 Sep 2022 09:19 PM IST
सार

गहलोत ने कहा, कांग्रेस सरकार के समय में दिल्ली में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल से आंदोलन करवाए गए थे। अब केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं और झूठ बोलने की हदें पार कर रहे हैं। किस प्रकार देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं, पूरा देश देख रहा है। आप सोच सकते हैं कि वह हमारे खिलाफ षड्यंत्र था।

विज्ञापन
Congress Halla Bol Rally Gehlot attacked the Modi government
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को दिल्ली में मंहगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रामलील मैदान में हुए इस प्रदर्शन में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, पूरे देश के जो हालात हैं वो इतने चिंताजनक हैं कि कोई सोच भी नहीं सकता। संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, लोकतंत्र खतरे में है। 2014 में मोदी जी जब कैंपेन करते थे तो काला धन लेकर आऊंगा, महंगाई कम करूंगा, हर साल 2 करोड़ रोजगार दूंगा और क्या नहीं बोलते थे। आज जनता उनके भाषण सुन ले तो सब पता चल जाएगा।   

विज्ञापन


गहलोत ने कहा, कांग्रेस सरकार के समय में दिल्ली में अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल से आंदोलन करवाए गए थे। अब केजरीवाल राजनीति कर रहे हैं और झूठ बोलने की हदें पार कर रहे हैं। किस प्रकार देशवासियों को गुमराह कर रहे हैं, पूरा देश देख रहा है। आप सोच सकते हैं कि वह हमारे खिलाफ षड्यंत्र था। यूपीए सरकार में शानदार काम हो रहा था,  सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने मिलकर काम किया। नरेगा का कानून बनाकर अधिकार दे दिया, महात्मा गांधी के नाम से रोजगार का अधिकार दे दिया। यूपीए सरकार ने जनता को 2 रुपये किलो गेहूं और 3 रुपये किलो चावल दिया था। राइट टू एजुकेशन और आरटीआई जैसे अधिकार भी जनता को दिए गए। 
विज्ञापन


अब महंगाई की मार देशवासियों की कमर तोड़ चुकी है। बेरोजगारी का हाहाकार मच गया है, रही-सही नौकरियां भी जा रही हैं। यह सरकार झूठ पर आधारित है। इस सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। यह सरकार लोकतंत्र का मुखौटा पहने हुए है, लोकतंत्र में इनका कोई यकीन नहीं है। यह फासिस्टी लोग हैं, धर्म के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। देश को बर्बाद कर रहे हैं, लोग चिंतित हैं, लेकिन बोल नहीं पा रहे हैं। सरकार द्वारा एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।  ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का आतंक मचा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं। आप लोग यहां खड़े हैं। देश के अंदर ब्लॉक लेवल पर, जिला स्तर पर, राज्य स्तर पर और राहुल गांधी के नेतृत्व में नेताओं गिरफ्तारियां हुई थीं। देश के अंदर जिस प्रकार से लोग सड़कों पर आए हैं सरकार की हालत खराब हो गई है। हमारी रैली देखकर सरकार के नेताओं को पसीना आएगा, यह मैं कह सकता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed