{"_id":"626fbef94251845656554711","slug":"congress-gujarat-in-charge-raghu-sharma-targeted-bjp-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गुजरात कांग्रेस प्रभारी बोले- सतीश पूनिया नये नेता, उन्हें खुद नहीं पता उनका भविष्य क्या होगा? ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गुजरात कांग्रेस प्रभारी बोले- सतीश पूनिया नये नेता, उन्हें खुद नहीं पता उनका भविष्य क्या होगा?
Mon, 02 May 2022 04:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 02 May 2022 04:52 PM IST
सार
रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में एक पेपर लीक हुआ तो सरकार ने कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी। गुजरात में 14 पेपर लीक हो गए, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर में आए गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने महंगाई के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया नए नए नेता बने हैं, उनका भविष्य क्या है उन्हें खुद नहीं पता। शर्मा ने यह तंज राजस्थान में धार्मिक स्थ्लों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर दिए गए पूनिया के बयान पर कस था।
विज्ञापन
गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की आजादी को 75 साल पूरे हो गए, लेकिन देश में नफरत का वातावरण पैदा किया जा रहा है। इसके लेकर ही गुजरात के साबरमती से गौरव यात्रा शुरू की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह यात्रा 600 किलोमीटर चलकर अजमेर सोमवार को पहुंची है। इसका उद्देश्य देश की आजादी के बारे में लोगों को जानकारी देना और महात्मा गांधी जैसे अन्य शहीदों के इतिहास को जनता के सामने रखना है। यह गौरव यात्रा 42 दिन राजस्थान में चलेगी। 9 मई को जयपुर में प्रवेश करेगी, इस दौरान वहां आमसभा का आयोजन होगा।
विज्ञापन
शर्मा ने कहा कि क्रूड ऑयल के दाम कम होने के बाद भी केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल महंगा बेच रही है। 350 रुपये में बिकने वाला रसोई गैस सिलेंडर 1000 रुपये से बाहर है। सरकार आमजन का ध्यान दंगों पर लगा रही है, ताकि महंगाई पर बात न हो। केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए शर्मा ने कहा कि सिर्फ दो लोग सरकार चला रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि राजस्थान में एक पेपर लीक हुआ तो सरकार ने कार्रवाई कर दोषियों को सजा दी। बोर्ड अध्यक्ष को निलंबित किया तो कई आरोपी जेल में है। गुजरात में 14 पेपर लीक हो गए, लेकिन कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गुजरात ड्रग्स की तस्करी का अड्डा बन गया है, वहां जगह-जगह ड्रग्स की सप्लाई की जाती है।
वहीं राजस्थान में धार्मिक स्थानों पर से लाउडस्पीकर हटाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि सतीश पूनिया नए नए नेता बने हैं उनका भविष्य क्या है यह उन्हें खुद को नहीं पता । इसके साथ ही आरटीडीसी के चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौर ने भी पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार और राजस्थान में विपक्ष पर निशाना साधा ।