{"_id":"627fb942eebf951e9d2eaba0","slug":"congress-chintan-shivir-cm-ashok-gehlot-targeted-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Chintan Shivir: सीएम बोले- बिजली, सड़क, अस्पताल और कंप्यूटर सब कांग्रेस की देन, भाजपा पूछती है क्या किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Chintan Shivir: सीएम बोले- बिजली, सड़क, अस्पताल और कंप्यूटर सब कांग्रेस की देन, भाजपा पूछती है क्या किया
Sat, 14 May 2022 07:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 14 May 2022 07:44 PM IST
सार
गहलोत ने कहा, गांव तक चले जाओ हर घर में कांग्रेस मिलेगी। बुजुर्ग से पूछा जाए तो वह बताएगा कि कांग्रेस क्या है और क्या किया है? बिजली, सड़क, अस्पताल और कंप्यूटर सब कांग्रेस ने किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
Congress Chintan Shivir: चिंतन शिविर के दूसरे दिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, आज सब चाहते हैं कि कांग्रेस मजबूत हो। आज देश की परिस्थितियों को देखते हुए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी को 31 फीसदी वोट मिले और 69 प्रतिशत उनके खिलाफ पड़े। लोकतंत्र में वह प्रधानमंत्री बन गए। उन्हें इस पर विचार करना चाहिए था, लेकिन उन्हें तो घमंड आ गया कि मैं प्रधानमंत्री बन गया हूं।
विज्ञापन
गहलोत ने कहा, भाजपा एक ही बात करती है कि कांग्रेस ने क्या किया है। गांव तक चले जाओ हर घर में कांग्रेस मिलेगी। बुजुर्ग से पूछा जाए तो वह बताएगा कि कांग्रेस क्या है और क्या किया है? उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, अस्पताल और कंप्यूटर सब कांग्रेस ने किया है।
विज्ञापन
चिंतन शिविर को लेकर गहलोत ने कहा कि सब कुछ अच्छा रहा है। कल रविवार को सोनिया गांधी प्रस्तावों पर मुहर लगाएगीं। यह शिविर जरूरी था।