फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress chief Rahul Gandhi today visit jaipur in Rajasthan

राहुल गांधी का जयपुर दौरा, आज राजस्थान में फूंकेंगे कांग्रेस का चुनावी बिगुल

Sat, 11 Aug 2018 01:26 AM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Sat, 11 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress chief Rahul Gandhi today visit jaipur in Rajasthan
rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज जयपुर के दौरे पर आएंगे और राजस्थान में पार्टी के चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी यहां रामलीला मैदान में राज्यभर से आए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकताओं को सम्बोधित करेंगे। गांधी जयपुर हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक एक विशेष बस से पहुंचेंगे।
विज्ञापन


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत ने यहां पहुंचकर राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया और उचित निर्देश दिये। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने शुक्रवार को बताया कि राहुल कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान को शुरू करने के लिये आ रहे है। वह पार्टी के कार्यकताओं को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने का संदेश देंगे और उन्हें बतायेंगे कि अगले तीन महीने किस तरह से चुनावी अभियान को चलाया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जयपुर परंपरागत रूप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। राहुल का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जबकि राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चालीस दिन की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर हैं और अपनी जनसभाओं में वह कांग्रेस अध्यक्ष पर लगातार निशाना साधे हुए हैं। विशेषकर राहुल गांधी के मंदिरों में जाने को लेकर दोनों पक्षों में हाल ही में काफी जुबानी जंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पायलट के अनुसार पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद गांधी पहली बार प्रदेश यात्रा पर आ रहे है और यह वही शहर है जहां से उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। इस कारण से कांग्रेस पार्टी के लिये जयपुर एक महत्वपूर्ण स्थान है। पायलट ने कहा कि गांधी भाजपा के गढ माने जाने वाले स्थान से कांग्रेस पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे।

पायलट ने कहा, 'भाजपा हमेशा दावा करती है कि जयपुर ऐसा शहर रहा है जहां पार्टी मजबूत रही है, हम इस दावे को झूठा साबित कर देंगे। भाजपा पहले से ही बेचैन है और इसी के चलते आरोप और भ्रामक बयानबाजी कर रही है जो उनकी चिंता को दर्शाता है।' उन्होंने कहा कि हर जिले के पार्टी प्रतिनिधि रामलीला मैदान में राहुल गांधी की बैठक में भाग लेंगे।


मुख्यमंत्री वराजे की 'राजस्थान गौरव यात्रा' पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने कहा कि राजे ने अपनी यात्रा कांग्रेस के 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के बाद शुरू की है। कांग्रेस पने 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 200 विधानसभा क्षेत्रों में से 195 विधानसभा क्षेत्रों के बूथ स्तर तक कवर किया है। राहुल गांधी कल दिल्ली से जयपुर के सांगानेर हवाई अड्डे पर आयेंगे जहां पार्टी नेता उनका स्वागत किया जायेगा और उसके बाद वे हवाई अड्डे से रामलीला मैदान तक विशेष बस में जाएंगे। राज्य में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गांधी आगामी दिनों में कई रैलियों को संबोधित करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed